फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested with heroine

Sirsa News: 6 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
2 arrested with heroine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने दो नशा तस्करों को 06 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरसिमरत उर्फ बग्गा निवासी पाना जिला सिरसा व मुख्य तस्कर आरोपी राजदीप सिंह उर्फ लुगी निवासी हैबुआना के रहने वाले हैं।

प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को एएसआई रामचंद्र के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। टीम जब कालांवाली से डबवाली की ओर जा रही थी। गांव खोखर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उनकी तरफ आता दिखाई दिया। वह बाइक मोड़कर वापस गांव खोखर की तरफ जाने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक सवार का पीछा कर उसे काबू किया। युवक ने अपना नाम गुरसिमरत सिंह बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी गुरसिमरत उर्फ बग्गा के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन




आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन तस्कर राजदीप सिंह उर्फ लुगी से लेकर आया था। पुलिस ने तस्कर राजदीप को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed