फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसवाईएल निर्माण को लेकर इनेलो ने किया रानियां बंद, सरकार के विरुद्ध निकाली मोटरसाईकिल रैली

एसवाईएल निर्माण को लेकर इनेलो ने किया रानियां बंद, सरकार के विरुद्ध निकाली मोटरसाईकिल रैली

Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल निर्माण को लेकर इनेलो ने किया रानियां बंद, सरकार के विरुद्ध निकाली मोटरसाईकिल रैली
एसवाईएल निर्माण को लेकर इनेलो ने किया रानियां बंद
विज्ञापन

रानियां। इनेलो बसपा के हरियाणा बंद के तहत व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूर्णतया बंद रखी। इनेलो बसपा की ओर से विधायक रामचंद्र कंबोज के नेतृत्व में बाजारों में व्यापारियों से समर्थन की अपील की गई। व्यापारियों को किसान हितों व व्यापारिक हितों के लिए पूरा दिन दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया। वहीं इनेलो बसपा के कार्यकर्ता की ओर से पूरे शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त किया। विधायक रामचंद्र कंबोज ने कहा कि इनेलो बसपा की ओर से जनहित व एसवाईएल के निर्माण के पक्ष में हरियाणा बंद का आह्वान किया गया है। इनेलो सरकार में 15 जनवरी 2002 को सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाकर पंजाब सरकार को एसवाईएल नहर निर्माण के आदेश दिये थे। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नहर बनवाने का आह्वान किया था। दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्तायों पर पुलिस ने लाठियां चलाई। जिला पार्षद जरनैल सिंह चंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन सत्ता में आते ही सबसे पहले जीएसटी लागू किया। जोकि देश भर के व्यापारियों के लिए काला कानून साबित हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि नोटबंदी लागू कर अफरा तफरी का माहौल पैदा किया। विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों की कमी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पहले पेट्रोल पर 20 प्रतिशत व डीजल पर 11.5 प्रतिशत टैक्स था। लेकिन भाजपा सरकार ने बढ़ाकर पेट्रोल पर 25 प्रतिशत और डीजल पर लगभग 17 प्रतिशत टैक्स और सरचार्ज 12.7 प्रतिशत लगा दिया। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर बुरा हाल है। इस अवसर पर जिला पार्षद जरनैल सिंह चंदी, जसबीर जस्सा, युवा इनेलो के शहरी प्रधान जगजीत सिंह रिंकू, मदन शर्मा, आत्म कंबोज, पाला प्रधान, पवन बठला प्रैस प्रवक्ता, सुरेंद्र, पप्पू बाजीगर, बलजीत सिंह, इंद्रजीत दयोल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed