{"_id":"5b94324b867a557f6e537e9d","slug":"191536438859-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो-बसपा के बंद का असर, ऐलनाबाद में बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो-बसपा के बंद का असर, ऐलनाबाद में बंद रहे बाजार
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद में बंद रहे बाजार
ऐलनाबाद । प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल व बसपा का शनिवार का बंद ऐलनाबाद में सफल रहा। इस दौरान दोनों पार्टियों के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाजार में पैदल यात्रा भी की। शहर में जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
इनेलो के शहरी अध्यक्ष डा. विनोद गोदारा और युवा शहरी अध्यक्ष अंजनी लड्ढा सहित बसपा के नेताओं ने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी प्रदेश सरकार नहीं मान रही। हैरान करने वाली बात तो यह है कि सरकार ने इस लड़ाई को ही बिल्कुल बंद कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के साथ बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं अन्य मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही थी। लेकिन सरकार ने अभी तक अपना यह वादा भी पूरा नहीं किया। यही कारण है कि प्रदेश का किसान बढ़ रहे बोझ को न झेलते हुए आत्महत्या करने को मजबूर है। जीएसटी और ई-ट्रेडिंग जैसे काले कानून को सरकार ने व्यापारियों पर ठोक कर सारे धंधे चौपट कर दिए हैं । जिस कारण सभी ओर हाहाकार मची हुई। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है। जो सरकार की नीतियों से परेशान न हो। इस मौके पर हलका अध्यक्ष अजय सिंह, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान जय सिंह गोरा, पूर्व मंत्री भागीराम, बसपा के हलका अध्यक्ष भूपेंद्र शास्त्री, शहरी अध्यक्ष डॉ. राजेश, इनेलो कार्यकर्ता सरपंच सुबेग सिंह, मुरारी लाल, रामप्रताप सिहाग व दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे।