{"_id":"5b674e944f1c1ba23e8b54e5","slug":"191533496980-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर पाइप डालने में लीपापोती को लेकर मेलाग्राऊंड गलीवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर पाइप डालने में लीपापोती को लेकर मेलाग्राऊंड गलीवासियों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मेला ग्राउंड स्थित गली नंबर 1 में बिछाई जा रही वाटर पाइप लाइन के कार्य को विधिवत ढंग से न किए जाने के मुद्दे को लेकर व ठेकेदार की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध गलीवासियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। गत दिवस गली नं0 1 में ठेकेदार के कारिंदों द्वारा जब उक्त कार्य किया जा रहा था तो पाइप लाइन को मात्र एक से डेढ़ फुट की गहराई में ही बिछा दिया गया। जब गलीवासियों ने ठेकेदार से पाइप लाइन को गहराई में डालने व काम को विधिवत ढंग से करने की बात कही तो उसने लोगों की बात को अनसुना कर दिया। आनन-फानन में काम बीच में छोड़कर चला गया। गलीवासी राजकुमार रोहलीवाल का कहना है कि रिद्धि-सिद्धि पैलेस के सामने स्थित यह बेगू रोड की एक मुख्य गली है जिसमें हमेशा ट्रैफिक बना रहता है तथा अकसर यहां पर रेता, बजरी व शटरिंग के सामान की लोडिंग ट्रालियों के साथ-साथ भारी वाहन गुजरते हैं, जिसके चलते पानी के कनेक्शन टूटने का हमेशा खतरा बना रहेगा। ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए गलीवासियों ने जिला प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पाइप को कम से कम तीन फुट गहराई अथवा अन्य गलियों के लेवल पर डाला जाए। क्योंकि अभी डाली गई पाइप जो कि अन्य गलियों की तुलना में ऊंचे लेवल में है। इसमें वाटर सप्लाई का पानी नहीं ठहरेगा। जिसके कारण गलीवासियों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर काशीराम सैनी, बृजलाल प्रजापति, मुकेश सुथार, मनीराम सुथार, भगवाना राम सुथार, बृजलाल प्रजापति, धर्मवीर सैनी, बिट्टू सैनी, रमेश वर्मा, भोलाराम वर्मा, जोनी वर्मा, गोपाल प्रजापति उपस्थित थे।
विज्ञापन