{"_id":"5b4a530c4f1c1b19208b4a44","slug":"191531597580-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लो लेवल एरिया में 5 किलोमीटर 749 मीटर लंबी बिछाई जाएगी आरसीसी पाइप, बरसात में नीचले एरिया में पानी रूकने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लो लेवल एरिया में 5 किलोमीटर 749 मीटर लंबी बिछाई जाएगी आरसीसी पाइप, बरसात में नीचले एरिया में पानी रूकने से मिलेगी निजात
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सात करोड़ से बनेगा स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम, मिली मंजूरी
सिरसा। बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर में जल्द ही एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रोजेक्ट स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम अप्रूव कर दिया है। प्रोजेक्ट की लागत करीब साढ़े सात करोड़ 13 लाख रुपये आएगी। अब शहरी निकाय विभाग जल्द ही इसके लिए टेंडर कॉल करेगा। जिसमें कि प्रोजेक्ट पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की जाएगी। नगर परिषद पिछले एक साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी।
शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। हल्की से बरसात पर शहर में सीवरेज सिस्टम ठप्प हो जाता है और बाजारों में पानी जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इंजन से पानी निकालते हैं। लेकिन नए स्टार्म ड्रेनिंग प्रोजेक्ट के तहत शहर के बाल भवन रोड से फाटक तक आरसी पाइप बिछाई जाएगी। जो कि आगे लाल बत्ती चौक से गीता भवन वाली गली व अन्य गलियों से आने वाली पानी को इस पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। आरसीसी पाइप से परशुराम, आंबेडकर चौक से बस स्टैंड के एरिया को कनेक्ट किया जाएगा। इसी प्रकार से डबवाली रोड से लाल बत्ती एरिया की ओर बरसाती पानी ड्रेनज सिस्टम में लाया जाएगा। फिर सारा पानी हिसार रोड की ओर लाया जाएगा। जहां पर एक 20 बाई 10 मीटर का टेंक बनाया जाएगा। जिस पर चार पंपसेट लगाकर पानी आगे माइनर में निकाला जाएगा। यह प्रोजेक्ट स्थानीय शहरी व निकाय विभाग से अप्रूव हो गया है। अब स्थानीय शहरी निकाय विभाग इसका टेंडर कॉल करेगी। जिसमें कि काम पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की जाएगी।
टेंडर एजेंसी करेगी लेवल एरिया का सर्वे
टेंडर लेने वाली एजेंसी पहले शहर के लो लेवल वाले एरिया का सर्वे करेगी। उसके बाद ही अपना काम शुरू करेगी। बरसात में बस स्टैंड, सुरखाब चौक, अनाज मंडी, शिव चौक, जनता भवन रोड, सिविल अस्पताल रोड, बी, सी ब्लॉक में हल्की बरसात से ही पानी जमा हो जाता है। लो लेवल एरिया का सर्वे होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। हालांकि प्रोजेक्ट शुरू होने के समय बाल भवन से रेलवे फाटक तक बनी नई सड़क को फिर से तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
ये है प्रोजेक्ट की डिटेल
आरसीसी कलेक्टिंग टैंक साइज 20 एम बाई 10 एम, पेनल रूम एक, डीडब्ल्यूसी पाइप 250 एमएम 130 मीटर लंबाई तक, आरसीसी पाइप 800 एमएम से 1800 एमएम साइज 2219 एम लंबाई तक, चार समर्सिबल पंपिंग सेट, एक 250 केवीए का जरनेटर सेट, मेन आरसीसी पाइप साइज 1200 एमएम 3400 मीटर लंबाई तक।
कोट्स
स्टार्म ड्रेनेज सिस्टम को स्थानीय शहरी निकाय विभाग से अप्रूवल मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर कॉल की जाएगी।
राकेश पूनियां, एमई, नगरपरिषद सिरसा।