{"_id":"5b48ffb54f1c1b41748b4741","slug":"191531510709-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
सिरसा। नहरी पानी चोरी की बार-बार आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नहरी विभाग ने सख्त रूख अपना लिया है। वीरवार की रात्रि को विभाग की टीम ने पुलिस बल साथ लेकर सिरसा-भादरा मार्ग पर स्थित शेरांवाली नहर पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम को पानी चोरी का कोई मामला नहीं मिला।
विभाग के एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से टेल पर स्थित गांवों की शिकायतें आ रही थी की शेरांवाली माइनर से किसान पाइपों के माध्यम से पानी चोरी करते हैं। जिसके कारण उनके गांवों में पीने का पानी भी नहीं पहुंच पाता। पाइपों से पानी चोरी कर कर किसान जहां अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे थे। वहीं टेल पर स्थित गांवों में पीने के पानी की भी समस्या गहराई हुई है। मजबूरी में लोगों को दूसरे गांवों से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। टेल के गांवों के लोगों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वीरवार की रात्रि को नहरी विभाग की टीम, जिसमें जेई अशोक व रमेश शामिल थे। पुलिस बल के साथ शेरांवाली नहर पर चेकिंग के लिए निकले। एसडीओ ने कहा कि जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
कोट्स:
-सरकार के आदेश हैं कि टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। किसी को भी नहरी पानी की चोरी नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई किसान नहरी पानी की चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अजीत सिंह, एसडीओ, नहरी विभाग।