फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नशा तस्कर की सूचना देने व पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत देगी 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार

नशा तस्कर की सूचना देने व पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत देगी 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार

Thu, 12 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर की सूचना देने व पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत देगी 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार
नशा तस्कर की सूचना देने व पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत देगी 11 हजार का नगद पुरस्कार
विज्ञापन

गांव शेरपुरा में हुई आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने लिया फैसला
महेंद्र सुथार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर का नशे के खिलाफ शुरू किया गया अभियान प्रबल प्रहार अभियान के तहत चोपटा क्षेत्र के गांव शेरपुरा के ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल की है। गांव में बुधवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नशे का कारोबार करने वाले के बारे में सूचना देने या फिर उसे नशे के साथ पकड़वाने वाले को 11 ग्राम पंचायत की ओर से 11 हजार का नगद पुरस्कार देगी। पंचायत में मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, मार्केट कमेटी डिंग के चेयरमैन, गोशाला कमेटी के सदस्य व गांव के प्रमुख लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने कहा कि नशा करने वाले और नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। नशा करने वालों को जल्द से जल्द सामने आने के फरमान के बाद तीन-चार युवा ग्राम पंचायत के समक्ष आए। इन लोगों ने नशे को छोड़कर उपचार करवाकर बेहतर जिंदगी जीने व नशे की गर्त में पड़े अन्य युवाओं को जागरूक करने की शपथ ली। जिसकी समस्त ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
गांव शेरपुरा में बुधवार को वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच, गौशाला कमेटी सदस्यों व गांव के प्रमुख व्यक्तियों की एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में गांव के मौजूदा सरपंच सुखवीर गोदारा, मार्किट कमेटी डिंग के चेयरमैन राजवीर गोदारा, पूर्व सरपंच इंद्रजीत सिंवर, पूर्व सरपंच राकेश सिंवर, एडवोकेट काशी राम पिलानिया, राजपाल सिंवर, संदीप सिंवर मौजूद थे। ग्रामीणों ने पंचायत में पहले गांव में नशे के शिकार लोगों सेे अपने आप सामने आने का आह्वान किया। अगर स्वयं कोई सामने नहीं आता है और बाद में कोई नशा करता पाया गया या फिर नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो गांव से उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण पुलिस का भी इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस कार्रवाई में भी नशेड़ियों का ग्रामीण कोई सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कोट्स:
-क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। खासकर हेरोइन का नशा सबसे ज्यादा प्रचलन में है। पंचायत में फैसला लिया गया है कि नशे की सूचना देने वाले व मौके पर पकड़वाने वाले को पंचायत की ओर से 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं नशा करने वाले व्यक्ति व नशे का कारोबार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
-सुखवीर गोदारा, सरपंच गांव शेरपुरा।
कोट्स:
-सिरसा को नशा मुक्त करने के लिए प्रबल प्रहार अभियान शुरू किया गया है। अभियान के सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। किसी कार्य की सफलता में जनसहयोग जरूरी हैं। लोग स्वयं नशे के खात्मे के लिए आगे आने लगे हैं। ये अच्छी बात है। गांव शेरपुरा की पंचायत का फैसला सराहनीय है। अन्य पंचायतें भी इस फैसले से प्रेरित होंगी। उनका भी प्रयास है कि नशे रूपी इस बीमारी का जड़ से खात्मा कर सिरसा को नशामुक्त जिला बनाया जाए।
-हामिद अख्तर, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed