फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ढाई घंटे में डेरा प्रबंधकों ने दिए कोर्ट कमिश्नर के चार सवालों के जवाब

ढाई घंटे में डेरा प्रबंधकों ने दिए कोर्ट कमिश्नर के चार सवालों के जवाब

Fri, 03 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे में डेरा प्रबंधकों ने दिए कोर्ट कमिश्नर के चार सवालों के जवाब
सिरसा।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा से संबंधित मामलों की जांच के लिए हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार वीरवार को सिरसा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय के कॉफ्रेंस हॉल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में डेरा प्रबंधकों से पूछताछ की।
कोर्ट कमिश्नर के समक्ष डेरा सच्चा सौदा का पक्ष रखने के लिए डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां और वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन पेश हुए। कोर्ट कमिश्नर ने डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा-पंजाब स्थित 17 विभिन्न डेरों के मुख्य सेवादारों को भी तलब किया था। इन सेवादारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई कि विभिन्न स्थानों पर स्थित 17 डेरों का विवादित डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध नहीं है। ये डेरा सच्चा सौदा से अलग है और शाह मस्ताना द्वारा स्थापित परंपरा पर चल रहे हैं। यहां पर मानव सदा मानव भलाई के कार्य होते रहे हैं। इसलिए इन्हें खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पड़ताल का जिम्मा कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार को सौंपा। कोर्ट कमिश्नर ने डेरा प्रबंधकों और याचिकाकर्ताओं से चार सवालों के जवाब मांगे। चेयरपर्सन विपसना इंसां ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ये डेरे सच्चा सौदा से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा सारा रिकॉर्ड कोर्ट कमिश्नर को सौंप दिया, जबकि सेवादारों का कहना था कि उनके डेरों का डेरा सच्चा सौदा से कोई संबंध नहीं है, ये शाह मस्ताना के समय से चल रहे हैं। दोनों पक्षों ने अपने-अपने रिकार्ड कोर्ट कमिश्नर के हवाले कर दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त, उपमंडलाधीश, डीएसपी हेड क्वार्टर, तहसीलदार और सभी नायब तहसीलदार मौजूद रहे। कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार दोपहर सवा 12 बजे सिरसा पहुंचे थे। सीडीएलयू के फैकेल्टी हाउस में प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड जज अनिल कुमार पंवार के नेतृत्व में सितंबर महीने में तीन दिन डेरा सच्चा सौदा सिरसा में सर्च ऑपरेशन चला था। ऑपरेशन के पहले दिन करीब 8 बजे शुरू हुआ। इसके लिए पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया था। हर जोन एक सीनियर पुलिस ऑफिसर की निगरानी में रखा गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मीडिया को एंट्री नहीं दी गई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से अप्वाइंट कोर्ट कमिश्नर एकेएस पंवार मौजूद रहे। डेरा में तलाशी के लिए 6000 जवानों की तैनाती की गई। अकाउंट्स खंगालने के लिए 100 बैंक वर्कर्स बुलाए गए। डेरा कैंपस में 12 हजार रुपये की नई करेंसी, सात हजार रुपये की पुरानी करेंसी, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, डेरे में इस्तेमाल की जानी वाली प्लास्टिक मनी, एक बिना नंबर वाली लग्जरी एसयूवी, एक ओबी वैन, एक वॉकी-टॉकी और भारी तादाद में बिना लेबल की फार्मेसी दवाएं मिलीं थी। गुरमीत राम रहीम की गुफा के अंदर 150 मीटर लंबी एक सीक्रेट टनल का पता चला। इसे मिट्टी डालने के बाद फाइबर लगाकर बंद कर दिया गया था। इस गुफा से एक रास्ता मिला है, जो साध्वी कमरों तक जाता है। सर्च टीम ने डेरे के अंदर पशु आहार के गोदाम से 80 बॉक्स में रखे पटाखों और एक्सप्लोसिव का जखीरा बरामद किया। एक एके-47 का खाली बॉक्स और एक वॉकी-टॉकी भी बरामद की।

इन डेरों के संबंध में चल रही है जांच
दरअसल जिन 17 डेरों के संदर्भ में जांच चल रही वे सभी डेरे 1948 से लेकर 1960 तक मस्ताना महाराज ने स्थापित किए थे। मस्ताना महाराज ने बेगू रोड पर पहला डेरा बनाया था, जिसका वर्तमान में नाम शाह मस्ताना डेरा है और इसे पुराना डेरा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने फतेहाबाद के मोहम्मदपुर रोही में अमरपुरा धाम, सिरसा के गदराना में आनंदपुर धाम, पंजाब के मानसा के खैरा खुर्द में हरिपुर धाम, सिरसा के घुकांवाली में अनामी धाम, रामपुर थेहड़ी में हरिद्वार धाम, हिसार के गंगवा में अगमपुर धाम, सिरसा के चोरमार में निर्भयासर धार्म, जलालआना में मौज मस्तपुरा धाम, नेजियाखेड़ा में सतलोकपुरा धाम, कंवरपुरा में सतनामपुर धार्म, रामपुरा बागडिय़ा में ज्ञानपुरा धाम, मलोट में सांझा सच्चा धाम, लक्कड़ांवाली में निरंकार धाम, रानियां में सतगुरु धाम, नुहियांवाली में साध वेला धाम और बिज्जुवाली में अलखपुर धाम की स्थापना की थी।
नहीं आई सरकारी गवाह बनने की पेशकश

हनीप्रीत मामले में विपसना इंसां को सरकारी गवाह बनाने की पेशकश अभी पुलिस की तरफ से नहीं की गई है। डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां कहना है कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई पेशकश पुलिस की तरफ से नहीं आई है। न ही उनका कोई इरादा है इस प्रकार की पेशकश को स्वीकार करना। बता दें कि ऐसे चर्चा चल रही है कि पुलिस हनीप्रीत के खिलाफ दर्ज केस को मजबूत देने के लिए विपसना इंसां को सरकारी गवाह बनाना चाहती है। पंचकूला पुलिस ने विपसना से संपर्क साधक उसे सरकारी गवाह बनने की पेशकश की है।

आठ को पेश की जाएगी रिपोर्ट
17 डेरों के सेवादारों ने हाईकोर्ट में जो याचिका लगाई हुई है, उसी संबंध में दोनों पक्षों के बयान व साक्ष्य जुटाने के लिए सिरसा आया हूं। चार सवालों के जवाब डेरा प्रबंधन व याचिकाकर्ताओं से मांगे गए थे। आठ अक्टूबर को हाईकोर्ट में सारी रिपोर्ट पेश करूंगा। डेरा में सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट पहले ही हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है। ये मामला उससे अलग है। संगत अगर डेरा सच्चा सौदा में जाना चाहती है तो जा सकती है, इसपर कोई रोक नहीं।

-एकेएस पंवार, कोर्ट कमिश्नर।

सारा रिकॉर्ड सौंप दिया है
डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा रिकॉड कोर्ट कमिश्नर को सौंपा गया है। जो भी सवाल थे उनके जवाब दिए गए हैं। 17 नामचर्चा घरों का डेरा सच्चा सौदा से जुड़ाव है। डेरा सच्चा सौदा की गद्दी पर गुरमीत राम रहीम विराजमान हैं और रहेंगे। जसमीत इंसां ने सारी स्थिति पहले ही साफ कर दी है।
-विपसना इंसां, चेयरपर्सन डेरा सच्चा सौदा सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed