{"_id":"59a85bde4f1c1b51738b4985","slug":"191504205790-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा के आसपास सेना ने सख्ती, खुले रास्तों पर लगाया नाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा के आसपास सेना ने सख्ती, खुले रास्तों पर लगाया नाका
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डेरा के आसपास सेना ने सख्ती, खुले रास्तों पर लगाया नाका
सरकार के इशारे का इंतजार, सेना डेरा में घुसने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने वीरवार को डेरा सच्चा सौदा के आसपास जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया। शाहपुर बेगू और कंगनपुर रोड बंद कर दिए जाने से लोगों का आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया। जवान डेरा की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। सरकार का इशारा मिलते ही सेना डेरा में प्रवेश कर जाएगी। इसके बाद ही हाईकोर्ट के आदेशानुसार डेरा की संपत्ति का भी आंकलन हो पाएगा।
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा प्रेमियों ने 25 अगस्त को सिरसा और बेगू में आगजनी की थी। हालात बिगड़ने पर सेना को बुलाया गया था। सभी से सेना और अर्द्धसैनिक बल के जवान डेरा के आसपास डटे हुए हैं। पिछले छह दिनों से डेरा की घेराबंदी की गई है, किसी को भी इस ओर आने-जाने नहीं दिया जा रहा। प्रशासन की ओर से डेरा से बाहर आए अनुयायियों को विशेष वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया। अब डेरा में 100-150 ही प्रेमी ही बाकी है। ऐसे में डेरा में प्रवेश को लेकर रास्ता अब साफ हो गया है। सेना और अर्द्धसैनिक के जवान सरकार के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उधर, डेरा के आसपास की कालोनियों में रहने वाले डेरा प्रेमी भी अब पलायन करने लगे है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों की ओर से ऐसे प्रेमियों की पूरी तलाशी लेने के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है। डेरा के आसपास की इन कॉलोनियों में डेरा प्रेमियों के आवास है। डेरा में प्रवेश के समय इन डेरा प्रेमियों के भड़क जाने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में शाह सतनाम चौक से नेजिया टी प्वाइंट तक कर्फ्यू लगाया हुआ है। जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने वीरवार को सायं चार बजे से सात बजे तक शाह सतनाम सिंह चैक से नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड व नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रोसिंग तक कर्फ्यू में ढील दी है, ताकि आमजन अपनी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
विज्ञापन
दूसरी ओर वीरवार को प्रशासन सख्त नजर आया। शाहपुर बेगू से कंगनपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर सेना के जवान तैनात कर दिए। डेरा के आसपास स्थित कॉलोनियों तक इस मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। कर्फ्यू लगा होने के बावजूद इस मार्ग पर आवाजाही जारी थी। वीरवार को सेना ने नाका लगाकर रास्ता बंद कर दिया और आने जाने वालों को खदेड़ा। उधर, नाथसूरी चोपटा से डेरा मार्ग पर नेजिया टी प्वाइंट और दूसरी ओर बाजेका रोड पर सेना के जवानों ने कड़ा रुख अपनाया हुआ था।