फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आईटीआई छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों ने पुतला फूंका

आईटीआई छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों ने पुतला फूंका

Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों ने पुतला फूंका
सिरसा। करनाल में आईटीआई छात्र की हरियाणा रोडवेज बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। आईटीआई छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने सरकार का पुतला जलाया। घटना के विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, एनएसयूआई, आईएसओ, इनसो ने पुतला जलाया। दिशा छात्र संगठन ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व नेशनल कॉलेज के आगे पुतला फूंका।
विज्ञापन

दिशा छात्र संगठन के सचिव कुलविंदर ने कहा कि यह घटना 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग हत्याकांड की 100वीं वर्षगांठ के दिन हुई है। जब पूरे देश मे जनरल डायर की इस क्रूरता की निंदा की जा रही थी व लोग जलियांवाला बाग के शहीदों को याद कर रहे थे। परंतु करनाल की इस घटना फिर साबित कर दिया कि जनरल डायर अभी मरा बल्कि नहीं जिंदा है। करनाल में जनरल डायर जैसी कार्रवाई छात्रों पर की गई है। दिशा छात्र संगठन के गुरदीप ने कहा कि हमारी मांग है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इस घटना की सीबीआई जांच हो व करनाल आईटीआई के छात्रों की सभी मांगें पूरी की जाएं। यदि हरियाणा सरकार उपरोक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती है तो छात्रों द्वारा पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रदेश का छात्र समुदाय सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। इस मौके पर दिशा छात्र संगठन के बलजिंद्र, करतार, रवि, हरदीप, भूपिंदर, दिनेश, रोबिन छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईएसओ ने जलाया पुतला
करनाल में आईटीआई छात्रों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में इनेलो की छात्र संघ इकाई सिरसा जिला प्रधान वीरेंद्र न्योल, उपप्रधान इंदु खान कागदाना, यूनिवर्सिटी प्रधान बब्बल विर्क, आईएसओ संगठन के अन्य छात्रों ने मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर धर्मवीर बैनीवाल, दिनेश ढिल्लो, अजीत ढाका, अमनदीप न्योल, पोनी ठाकुर, अमृत संधू, तेजा संधू, विशाल न्योल, गुरतेज, मनदीप, कर्ण, सुप्रीत, दिलराज, हरपाल, गगनदीप उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के बाहर दिया धरना
एनएसयूआई के छात्र नेता नमन केडिया ने आईटीआई संस्थान के बाहर एक दिवसीय धरना देकर करनाल में विद्यार्थियों के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की। नमन केडिया ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों के हित सुरक्षित नहीं हैं और विद्यार्थियों को अपने हितों के लिए सड़कों पर आना पड़ा है। सरकार ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करवाकर विद्यार्थियों को रोषित किया है। इस लाठीचार्ज में छात्राओं को भी नहीं बक्शा गया। नमन ने कहा कि अगर सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वह अपना आंदोलन तेज कर देंगे। इस मौके पर एनएसयूआई प्रधान गगन कंबोज, योगेश सैनी, महक, लवनीश, निशांत, सुखु, चेतन, कुलदीप, बोबी, मनू, हितेश पांडे भी मौजूद थे।

इनसो ने भी फूंका पुतला
करनाल में आईटीआई छात्र की मौत के विरोध में इनसो ने भी सोमवार को सीडीएलयू के गेट पर सरकार का पुतला जलाया। इनसो नेता अमृत मान और संजय बिश्नोई ने कहा कि पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की इनसो निंदा करती है। सरकार से मांग करती है कि मृतक छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई जाए। अगर सरकार उचित कार्रवाई नहीं करती तो इनसो प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी। इस मौके पर अमृत मान, संजय बिश्नोई, हरप्रीत साहुवाला, अमन गिल, गुरसनीत गिल, गंगा सिंह, अनमोल, िशिल, अमृत संधूू, गुरतेज सिंह, मनदीप, सर्वजीत, रवि कंबोज, निरैवर सिंह, अमर संधू उपस्थित थे।

एसएफआई ने भी नेशनल कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन
सिरसा नेशनल कॉलेज के गेट सामने सुबह 11 बजे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कॉलेज प्रधान छात्र पवन, एनएसयूआई कॉलेज प्रधान कुलदीप ने करनाल में छात्रों पर हुए लाठीचार्च को लेकर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि पुलिस ने सरकार की शह पर छात्रों पर लाठियां चलाई। छात्रों ने पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई व छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।


एबीवीपी ने सरकार को भेजा ज्ञापन
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तहसीलदार प्रदीप कुमार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी नेता कर्ण पनिहारी, गुरमीत कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार, ने मृतक निकित को मुआवजा दिलाने, करनाल पुलिस अधीक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, बस ड्राइवर को बर्खास्त करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए छात्रों का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग की। साथ ही सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्पेशल बसें चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed