फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बोर्ड की विशेष उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों की कमियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी

बोर्ड की विशेष उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों की कमियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी

Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की विशेष उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों की कमियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी
खुले जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे विद्यार्थी
विज्ञापन

सिरसा। शुक्रवार को दसवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने कुछ परीक्षा केंद्रों की संदिग्ध गतिविधियां और नियम पूरा न करने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है।
जानकारी अनुसार पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे जब एमसी दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया तो खुले आसमान के नीचे बच्चे दसवीं की परीक्षाएं दे रहे थे। इस पर स्पेशल फ्लाइंग कंनवीनर साधु सिंह, आशा अरोड़ा और सुनील ने आपत्ति जताई। बारिश के मौसम में बच्चे नीचे बैठकर पेपर दे रहे हैं। साथ ही कमरे भी छोटे हैं। टीम ने फतेहाबाद स्थित दो जिले के कंट्रोल रूम में बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया। टीम ने पाया कि स्कूल में बनाया गया परीक्षा केंद्र गली में स्थित है जहां पर आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता। उड़न दस्ते की टीम तुरंत नहीं पहुंच सकती। पैदल रास्ते पर करीब पांच से सात मिनट तक लग जाते हैं। वहीं आरटीआई एक्टविस्ट एवं राजकीय स्कूल पन्नीवाला के प्रिंसिपल करतार सिंह ने दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र 36 में बीते दिनों किसी भी उड़नदस्ते द्वारा निरीक्षण न करने की शिकायत हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को भेजी है। करतार सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा है कि परीक्षा केंद्र 36 में स्टॉफ भी प्राइवेट स्कूल का लगाया हुआ है। इसमें बोर्ड कार्यालय की नाकामी है।
विज्ञापन

सागर मणि स्कूल में नियुक्ति सेंटर सुपरिंटेंडेंट नहीं रखते योग्यता
वहीं विशेष उड़नदस्ते की टीम ने जब सागर मणि स्कूल का निरीक्षण किया तो उन्हें फ्लाइंग टीम के आने की सूचना मिल गई। फ्लाइंग टीम ने जब सेंटर सुपरिंटेंडेंट का पद चैक किया तो परीक्षा केंद्र अधीक्षक एक डीपीआई रैंक के अध्यापक को लगाया गया। इसी प्रकार से करीब 15 स्टॉफ में से सात स्टॉफ स्कूल का और बाकी बाहर का मिला। जबकि नियम अनुसार स्कूल लेक्चरर स्तर का अधिकारी ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक लगाया जाता है। बोर्ड ने अपने स्तर पर स्कूल में किसी परीक्षा केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई थी। स्थानीय बीईओ स्तर पर ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक ही नियुक्ति किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय भारत स्कूल में परीक्षा सेंटर 24 पर नियुक्ति किया आर्ब्जवर
जय भारत स्कूल में परीक्षा केंद्र 24 पर आर्ब्जवर नियुक्त नहीं था। इसलिए शुक्रवार को जिला शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाला मोटा के पीजीटी समाज शास्त्र सुभाष चंद्र को परीक्षा केंद्र का आर्ब्जवर नियुक्ति किया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक की रिपोर्ट अनुसार केंद्र पर कोई आर्ब्जवर नियुक्ति नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed