{"_id":"5b68a78d4f1c1ba43e8b5975","slug":"181533585293-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों का दो दिवसीय चक्का जाम आज से, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों का दो दिवसीय चक्का जाम आज से, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम आज से
सिरसा। आज से रोडवेज कर्मचारियों ने दो दिवसीय चक्का जाम का ऐलान किया है। इससे रोडवेज से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों समेत हजारों यात्री को काफी परेशानी होगी। चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टेंड परिसर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व डिपो प्रधान रामकुमार चुरनियां व सुरजीत अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सुरजीत अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर काफी समय से संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने मांगों के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। कर्मचारियों द्वारा चक्का जाम की घोषणा की जाती है तो सरकार बातचीत के लिए बुला लेती है, लेकिन बैठक में सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता। अरोड़ा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से रोडवेज विभाग घाटे में जा रहा है। सरकार मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित बिल 2017 ला रही है। जिसे रोडवेज कर्मी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर रणबीर सिंह शर्मा, राजकुमार दलाल, ओमप्रकाश ग्रेवाल, मदन लाल खोथ, सरदीश जांगू, रामानन्द, रामकुमार खारियां, राजकुमार मौर्य, अजीत सिंह, कीमत सिंह ढांडा, शिवराज चालक, कृष्ण लाल भाम्भू, ऋषिराज, चिमन लाल बागड़ी, देवीलाल, रणधीर सिंह चालक, प्रदीप एप्रेंटिस, सोनू एप्रेंटिस व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
ये है कर्मचारियों की मांगें
मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित बिल-2017 को रोका जाए, नियमित भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, निजी कंपनियों से हायर की जा रही 700 बसों पर रोक लगाई जाए, आऊट सोर्सिंग पर भर्ती करने व बिना किसी लाभ वाले मार्र्गों पर प्रतिदिन नए-नए निजी परमिट जारी करने पर रोक लगाई जाए। नई पेंशन स्कीम रद्द की जाए, सभी श्रेणियों की प्रमोशन करवाने, बोनस की स्थाई नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
फोटो: 05