{"_id":"5a68df014f1c1b410b8b4eee","slug":"181516822273-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवतर दिवस में डेरा सच्चा सौदा में छोटे स्तर पर कार्यक्रम की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवतर दिवस में डेरा सच्चा सौदा में छोटे स्तर पर कार्यक्रम की हुई शुरूआत
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शाह सतनाम के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में बेशक जिला प्रशासन की ओर से कोई बड़ा आयोजन करने की अनुमति डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन को नहीं दी, लेकिन डेरा प्रबंधन की ओर से डेरा में छोटे स्तर पर कार्यक्रम करने की पूरी तैयारी कर ली है। डेरा अनुयायियों की ज्यादा भीड़ डेरा में न आए इसलिए उन तक संदेश पहुंचाया गया है कि वो 25 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर नामचर्चा घरों में करें। डेरा सच्चा सौदा में छोटे स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार से कर दी गई। बुधवार को डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में जनकल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 950 रोगियों की जांच की गई। वीरवार को डेरा सच्चा सौदा में नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। डेरा व ब्लॉक स्तर पर होने वाली नामचर्चाओं पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।
खुफिया विभाग की ओर से डेरा सच्चा सौदा में हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वीरवार को डेरा में ज्यादा संख्या में लोगों की भीड़ न पहुंचे इसका ध्यान प्रशासन की ओर से रखा जा रहा है। डेरा प्रबंधन ने डेरा सच्चा सौदा के चारों तरफ शाह सतनाम और गुरमीत राम रहीम के पोस्टर-बनैर लगा रखे हैं। जिला पुलिस को भी पूरी तरह से अलर्ट रखा गया है। अगर डेरा सच्चा सौदा में ज्यादा सं या में भीड़ एकत्रित होती है तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा।