{"_id":"5a259c3d4f1c1b71548c1157","slug":"181512414269-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया लघुसचिवालय में कार्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया लघुसचिवालय में कार्यालयों का निरीक्षण
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में निरीक्षण करने पर उपायुक्त को ऑडिटर विरेंद्र सिंह के कमरे में बीड़ी के टुकड़े मिलने पर एएफएसओ को निर्देश दिए कि वे खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को उनसे बात करने के लिए कहें, ताकि उक्त ऑडिटर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
उपायुक्त ने एनआईसी के कार्यालय में निरीक्षण करने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कार्यालय में टूटी हुई कुर्सियों को ठीक करवाएं और जो कुर्सियां बिलकु ल कंडम हैं उनकी जगह नई कुर्सियां मंगवाएं। उन्होंने नगराधीश के कार्यालय में निरीक्षण करने पर रिकार्ड बारे पूछताछ की और कहा कि यह रिकार्ड कितना पुराना है, अधिक पुराने रिकार्ड को नियमानुसार नष्ट करें, शेष रिकार्ड अलमारियों व रैक में रखें, लाइटें ठीक करवाएं तथा कार्यालय में पंखों की सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर पूरा रिकार्ड जांचें जिनकी जरूरत न हो वह नष्ट करवाएं। इसके अतिरिक्त जो टाइप मशीनें टूटी हुई हैं उन्हें कंडम घोषित कर नीलाम करवाएं। तत्पश्चात उन्होंने अधीक्षक डीसी ऑफिस के कमरे में निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने एलएफए कार्यालय में निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी रैकों में चिट लगाएं और हैडवाइज रिकार्ड रखें। इसके साथ-साथ पुरुष और महिला शौचालयों पर नाम लिखवाएं और शौचालयों में टूटियां ठीक करवाएं। इसके साथ-साथ हर जगह कार्यालयों में बोर्ड लगाएं, जिसमें यह लिखा जाए कि सरकारी संपत्ति आपकी अपनी है इसे ठीक रखें।
उन्होंने अधीक्षक से कहा कि एक सप्ताह के बाद दोबारा इन शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा, यदि कार्य ठीक नहीं पाया गया तो अधीक्षक की चार्जशीट तैयार की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रिकार्ड अलमारी में रखें। लाइट का सारा सिस्टम ठीक करवाएं, एलईडी लगवाएं तथा जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय की प्रत्येक ब्रांच के बाहर आपका स्वागत है लिखवाएं। उन्होंने सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय और डीआरओ कार्यालय की लिपिकीय ब्रांच का निरीक्षण किया और कहा कि सभी जगह सफाई सुनिश्चित करें तथा अलग अलग शौचालयों की जिम्मेवारी सौंपे। जिला रोजगार कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार चुनाव के कार्यालय में उन्होंने निरीक्षण करते हुए पुराना रिकार्ड देखा और रिकार्ड के बारे में जानकारी ली तथा तहसीलदार चुनाव को निर्देश दिए कि वे रिकार्ड को पूरी तरह मेंटेन रखें। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान और जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा के कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को निर्देश दिये कि वे अपने अधीन सभी ब्रांचों में सफाई सुनिश्चित करवाएं और स्वयं निरीक्षण करें ओर अग्निशमन यंत्र को ठीक करवाएं तथा सभी कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिलवाएं।
विज्ञापन
प्रभजोत सिंह ने तत्पश्चात उपमंडल अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, खजाना अधिकारी आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया और रिकार्ड को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए तथा इन कार्यालयों में लाइटें ठीक करवाने और टूटी हुई अलमारी को बदलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम राहुल हुड्डा, डीआरओ नौरंग दास, तहसीलदार चुनाव चंद्रभान नागपाल आदि उपस्थित रहे।