{"_id":"5a23081d4f1c1b96698b6cec","slug":"181512245277-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन फे क्टरी में आग से 20 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन फे क्टरी में आग से 20 लाख का नुकसान
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा, कालांवाली।
गदराना रोड पर स्थित श्री राम कॉटन फै क्टरी में शनिवार सायं आग लग गई। सूचना मिलने पर दो दमकल गाड़ियां ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फै क्टरी मालिक और पार्षद हर्ष बांसल जोली ने बताया कि मशीनों पर मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक मशीन के पट्टे से आग की चिंगारी निकली। जो कुछ ही समय में बैरिंग में पड़ी रूई तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आगजनी से करीब 200 क्विंटल रूई जलकर राख हो गई। इसके अलावा मशीनरी और नरमा के स्टॉक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से उनको करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि यदि मौके पर आग पर काबू न पाया जाता तो बाहर पड़े सैकड़ों क्विंटल नरमे को भी नुकसान पहुंच सकता था।
कॉटन फैक्टरी में आग की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी और नगरपालिका दोनों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन नगरपालिका की गाड़ी कई कमियाें के कारण सही तरीके से आग पर काबू पाने में असक्षम रहीं। जिसको लेकर फैक्टरी मालिक और मौके पर पहुंचे लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की गाड़ी आगजनी की सूचना मिलते ही मौकेे पर पहुंच गई थी लेकिन नपा की गाड़ी काफी पुरानी होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सकी। गाड़ी की पाइप में काफी लीकेज हैं, जिसके कारण सारा पानी गाड़ी की टंकी से बाहर निकल जाता है। उन्होंने बताया कि यदि नगरपालिका की गाड़ी सही तरीके से कार्य करती होती तो इतना नुकसान नहीं होना था।
जनवरी में नई गाड़ी आ जाएगी
हमने गाड़ी की हालत के बारे में डायरेक्टर को पत्र लिख रखा है। जनवरी में नई गाड़ी आ जाएगी और पुरानी गाड़ी को कंडम घोषित कर दिया जाएगा।
-भरत लाल खीचड़, फायर अधिकारी।