फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा प्रमुख को बचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहता था बलिदानी जत्था

डेरा प्रमुख को बचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहता था बलिदानी जत्था

Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख को बचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहता था बलिदानी जत्था
डेरा प्रमुख को बचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहता था बलिदानी जत्था
विज्ञापन

जांच को प्रभावित करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए सिरसा में तीन डेरा प्रेमियों ने की थी आत्महत्या
डेरा सुसाइड करने वालों को देता था शहीद का दर्जा और 11 लाख रुपये
बलिदानी जत्थे में शामिल डेरा प्रेमियों से लिया जाता था शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने खुद को हर प्रकार की जांच से बचाने के लिए बलिदानी जत्था बनाया हुआ था। बलिदानी जत्थे में शामिल होने वाले डेरा प्रेमियों से बाकायदा शपथ पत्र लिया जाता था और ये शपथ पत्र नोटरी से अटेस्टेड होता था। बलिदानी जत्थे में करीब पांच हजार डेरा प्रेमी शामिल थे। जब भी सीबीआई, केंद्र जांच ब्यूरो और कोर्ट डेरा प्रमुख पर शिकंजा कसने की तैयारी करती बलिदानी जत्था सक्रिय हो जाता। इस जत्थे में महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल थे।
वर्ष 2007 और 2011 में प्रदेश सरकार ने बलिदानी जत्थे के कारनामे पहली बार देखे। वर्ष 2007 में जब डेरा प्रमुख के खिलाफ बठिंडा में सिखों की धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज हुआ तो सिरसा लघु सचिवालय में हजारों डेरा प्रेेमी केस रद्द करवाने की मांग को लेकर उमड़ पडे़। सरकार पर दबाव बनाने के लिए बलिदानी जत्थे में शामिल एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक को डेरा सच्चा सौदा की ओर से शहीद का दर्जा दिया गया। डेरा सच्चा सौदा की ओर से डेरा प्रेमियों से कहा गया था कि जो भी डेरा प्रमुख के लिए बलिदान देगा उसे शहीद का दर्जा और 11 लाख रुपये दिए जाएंगे, ऐसा हुआ भी।
विज्ञापन

इसके बाद जब साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुखी की पेशी नियमित कर दी तो बलिदानी जत्थे में शामिल दो डेरा प्रेमियों ने सिरसा कोर्ट परिसर के अंदर व बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। इनके पास से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें साफ तौर से कहा गया कि डेरा प्रमुख की नियमित पेशी से आहत होकर हमने सुसाइड की है। इसके बाद सरकार पर दबाव बना तो डेरा प्रमुख की नियमित पेशी बंद कर दी गई। डेरा के खिलाफ कोई भी जांच होती तो प्रशासन के अधिकारी खानापूर्ति ही करते। हाईकोर्ट के निर्देश पर डेरा सच्चा सौदा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दिए जाने की जांच में प्रशासन का डेरा सच्चा सौदा के प्रति समर्पण साफ दिखाई दिया। तत्कालीन सिरसा एसडीएम जांच के सिलसिले में डेरा में जाते और खाना पूर्ति करके वापस लौट आते। उनके साथ जाने वाले सुरक्षा गार्ड के हथियार डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन अपने पास ही रखवा लेता। डेरा के बलिदानी जत्थे ने सरकार और प्रशासन को हमेशा से ही भयभीत करे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लिखा था बलिदानी जत्थे के शपथ पत्र में
मैंने डेरा सच्चा सौदा सरसा से नामदान लिया हुआ है। पिछले कुछ सालों से केंद्रीय जांच ब्यूरो डेरा की जांच कर रहा है। जिसके जांच अधिकारी डेरा प्रमुख को नजायज केसों में फंसा रहे हैं। मैं जांच एजेंसी की हरकतों से परेशान हूं। मैंने अपनी मर्जी से फैसला लिया है कि जब तक केंद्रीय जांच ब्यूरो डेरा प्रमुख को फंसाने की साजिश नहीं छोड़ते तब तक मैं शांत नहीं बैठूगा, बेशक मेरा जीवन ही समाप्त क्यों न हो जाए। अगर मेरा जीवन समाप्त हो जाता है तो उसका जिम्मेवार डेरा सच्चा सौदा नहीं, बल्कि इसकी जिम्मेवार सरकार व केंद्रीय जांच ब्यूरो होगा। मैं मैं हल्फ से बयान करता हूं कि मेरा उपरोक्त बयान सही है, इसमें कुछ भी छिपा कर नहीं रखा है। शपथकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed