फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   180 electric poles and 200 trees fell due to storm, power supply disrupted

Sirsa News: अंधड़ से बिजली के 180 खंभे व 200 पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई हुई बाधित

Wed, 19 Apr 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
180 electric poles and 200 trees fell due to storm, power supply disrupted
तेज अंधड़ के कारण टूटा बिजली का पोल ।
सिरसा। जिले में मंगलवार देर रात को अंधड़ के कारण बिजली के 180 खंभे और 200 से अधिक पेड़ टूट गए। बिजली के पोल टूटने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रही। अंधड़ के बाद हल्की बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात्रि साढ़े 12 बजे मौसम में बदलाव होने के साथ ही अंधड़ ने दस्तक दे दी। इससे जिले में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। शहर में कई जगह से बिजली के तार तो कई क्षेत्रों में खंभे टूट गए। बिजली निगम की ओर से सप्लाई को पहले ही बाधित कर दिया गया। एक घंटे तक अंधड़ के बाद हल्की बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट आई है। वहीं बिजली निगम ने सप्लाई को शुरू करने के लिए नए पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली सप्लाई भी शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ढाणी में प्रवेश कर गया पानी, ट्यूबवेल भी क्षतिग्रस्त
तेज अंधड़ के कारण एक पेड़ टूटकर अलीकां की माइनर में गिर गया। इसके कारण माइनर का पानी ओवर हुआ और माइनर टूट गई। इससे किसान सिकंदर, वकील, लखविंदर कौर, रामजस की करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल में जलभराव हो गया। खेत में बनी ढाणी में पानी प्रवेश कर गया। खेत में बने ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त हो गए। किसानों ने नहरी विभाग के अधिकारियों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि माइनर टूटने की सूचना संबंधित विभाग को दी गई परंतु 10 घंटे बीत जाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित किसानों ने विशेष गिरदावरी की मांग करते हुए लापरवाही निभाने वाले पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में पड़ा गेहूं भीगा, खेतों में कटाई का काम बाधित
रात को हल्की बारिश आने के बाद किसानों की चिंता पहले से बढ़ गई है। मंडियों में अभी दो लाख 25 हजार एमटी गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जो बारिश के कारण गेहूं भीग गया। बारिश कम होने के कारण नुकसान नहीं पहुंचा है। किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल पक कर तैयार थी। बुधवार को कंबाइन लगाकर कटाई की जानी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण काम बाधित हो गया है।


अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
मंगलवार रात को बारिश के बाद अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed