फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   18 new corona cases in sirsa, 3 expire due to corona

18 मिले संक्रमित, 76 हुए स्वस्थ, तीन की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
18 new corona cases in sirsa, 3 expire due to corona
सिरसा । कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के पास लोग जांच करवाने के लिए कम पहुंच रहे हैं। करीब 50 फीसदी कोरोना सैंपल में कमी आई है। ऐसे में सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाने को लेकर विभाग की ओर से अब सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर भी हर रोज 10-10 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए जाएंगे। इनमें से अगर कोई मरीज कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसका आरटीपीसीआर टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अब हर रोज 1200 से 1300 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मई माह में 2300 से 2500 तक हर रोज सैंपल लिए जाते थे। परंतु अब कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज कम हो रहे हैं। वीरवार को जिले में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज ही पाए गए है। जबकि 76 मरीज स्वस्थ हुए है और तीन की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 388108 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 29048 कोरोना के संक्रमित पाए गए है। जिले में अब तक 28368 मरीज कोरोना को मात दे चुुके हैं। जिले में 189 मरीज ही सक्रिय है। 45 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। 27 मरीज सरकारी और 18 मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। इनमें से सात मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 126 मरीज होम आइसोलेट है। जिले का रिकवरी रेट अब 97.65 फीसदी है। मृत्यु दर 1.69 फीसदी है।
विज्ञापन

----
एक बुजुर्ग महिला सहित तीन की मौत
वीरवार को तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इनमें से माधोसिघाना का 35 वर्षीय व्यक्ति, नरेलखेड़ा की 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नारंग का 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। जिले में अब तक 491 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को सिरसा में एक, डबवाली दो, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, नाथूसरी चोपटा में छह, माधोसिघाना में दो, रानियां में दो, चौटाला में तीन सहित कुल 18 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
2500 से घटकर 1200 तक पहुंची सैंपलों की संख्या
मई माह में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढ़ने के बाद हर रोज 2400 से 2500 मरीज सैंपल देने के लिए पहुंचते थे। लेकिन अब संख्या कम होकर 1200 से 1300 तक ही रह गई है। हालांकि विभाग की ओर से लोगों को सैंपल देने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि कोरोना संक्रमण की सही स्थिति की जानकारी मिल सके। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं। मरीजों को अब दो दिनों बाद ही कोरोना सैंपल की रिपोर्ट सौंपी जा रही है।

-----
कम लोग पहुंच रहे सैंपल देने
नागरिक अस्पताल सिरसा के उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद कम लोग ही सैंपल देने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और सैंपल बढ़ाए जाएंगे। इसके पश्चात ही कोरोना की सही स्थिति की कोई जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed