फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   17.5 thousand rupees looted from a property dealer on the basis of pistol

Sirsa News: पिस्तौल के बल पर प्रॉपर्टी डीलर से साढ़े 17 हजार रुपये की लूट

Sun, 11 Jun 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
17.5 thousand rupees looted from a property dealer on the basis of pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अपने आफिस से घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद पिस्तौल तानकर साढ़े 17 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ऐलनाबाद निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर छह निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 9 जून को रात्रि 9.50 पर वह अपना ऑफिस बंद कर बाजार की तरफ से घर जा रहा था। जब वह बिजली घर के सामने पहुंचा तो बाइक पर आए काला सिंह और खड़क सिंह ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह रोड पर गिर गया। खड़क सिंह ने लोहे के पंजे से उसके चेहरे पर वार कर दिया। तभी काला सिंह ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दिया। इस दौरा खड़क सिंह ने उसकी जेब से साढ़े 17 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद एक ओर बाइक उसके पास आकर रूका। इस पर चिमन लाल और हरप्रीत सिंह ने उक्त दोनों का साथ देते हुए कहा कि इसकी टांगे तोड़ दो। जब उसने शोर मचाया तो अन्य लोगों का आता देखकर उक्त सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगाें ने उसे ऐलनाबाद की सीएचसी में दाखिल करवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed