{"_id":"674241acc853637f16067cc7","slug":"1730-banned-pills-and-900-capsules-recovered-from-bike-riding-youth-sirsa-news-c-128-1-svns1027-128992-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक सवार युवकों से प्रतिबंधित 1730 गोलियां व 900 कैप्सूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक सवार युवकों से प्रतिबंधित 1730 गोलियां व 900 कैप्सूल बरामद
Sun, 24 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। करीवाला पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवार दो युवकों से प्रतिबंधित 1730 गोलियां और 900 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार करीवाला पुलिस टीम नाकेबंदी के दौरान आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। नाकेबंदी देकर बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जब युवकों की तलाशी ली तो प्लास्टिक के थैले में प्रतिबंधित 1730 गोलियां व 900 कैप्सूल बरामद हुए। युवकों की पहचान समनदीप उर्फ सामा व सन्नी निवासी वार्ड 7, रानियां के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के मोटरसाइकिल को जब्त कर 37 हजार रुपये का चालान काटा। पुलिस टीम ने ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी है।