फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   134-ए : बिजली कट के कारण अभिभावकों को नहीं मिले रोल नंबर

134-ए : बिजली कट के कारण अभिभावकों को नहीं मिले रोल नंबर

Sat, 13 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
134-ए : बिजली कट के कारण अभिभावकों को नहीं मिले रोल नंबर
सिरसा। शिक्षा का अधिकार नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने के लिए शुक्रवार को बीईओ ऑफिस में दस्तावेजों की जांच नहीं हो पाई। अधिकारियों ने दस्तावेज जांच के बाद अभिभावकों को बच्चों के रोल नंबर देने थे। लेकिन बीईओ कार्यालय में बिजली न होने के कारण रोल नंबर प्रिंट नहीं हो सके। हालांकि अभिभावक सुबह से इंतजार में थे कि कब रोल नंबर मिले, लेेकिन बिजली की खराबी के चलते दोपहर एक बजे का समय दिया गया। लेकिन एक बजे के बाद भी रोल नंबर नहीं दिए जा सके।
विज्ञापन

दोपहर के बाद कर्मचारी संतोष ने बताया कि वेबसाइट शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद बंद हुई। जबकि यह वेबसाइट 11 अप्रैल को रात 12 बजे ही बंद होनी थी। बंद न होने की वजह से शुक्रवार को तीन ओर लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया। जिस कारण अब सारा डाटा दोबारा तैयार करना पड़ रहा है। अब शनिवार को रोल नंबर बांटे जाएंगे। दाखिले के लिए पूरे जिले में 4028 सीटों के लिए 3695 आवेदन किए गए हैं। अभिभावक उषा तथा राधा ने बताया कि घर पर काम छोड़ कर रोल नंबर के लिए आए हैं। हमें पहले बताया गया कि रोल नंबर एक बजे दिए जाएंगे तथा बाद में बताया कि अब शनिवार को आना पड़ेगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए चार केंद्र स्थापित
बच्चों की परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें कक्षा दो तथा तीन के बच्चों की परीक्षा सतनाम चौक के नजदीक गर्ल्स स्कूल मेला ग्राउंड में होगी। कक्षा नौवीं, 10वीं, तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा कीर्ति नगर के स्कूल में तथा कक्षा चार, पांच तथा छह की परीक्षा खैरपुर के स्कूल में करवाई जाएगी। 11वीं कक्षा की परीक्षा नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की खराबी के चलते रोल नंबर देने में समय लग गया। अभिभावक अपने कागजात की जांच परीक्षा होने के दो दिन बाद तक करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर ही रोल नंबर होगा। अभिभावकों को कागजात की जांच करवाने तथा परीक्षा केंद्र के बारे में पता करने आना पड़ेगा। परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर दिखा कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं।
- सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed