{"_id":"5b4116db4f1c1b9d468b5391","slug":"171530992347-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए हेल्थ इंस्पेक्टर ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए हेल्थ इंस्पेक्टर ने किया दौरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
खारियां।
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग की टीम ने शनिवार को कई गांवों में जाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचने के उपाय बताए। ये जानकारी पीएचसी के हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश सिहंमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू व मलेरिया की बीमारी ज्यादा फैलती है जो कि घरों के आसपास खड़े होने वाले गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों से होती है उन्होंने बताया कि अपने घरों के आसपास गंदा पानी खड़ा ना होने दें घरों की छत के ऊपर टायर, घड़े, डिब्बे व ऐसा कोई बर्तन न रखें जिसमें पानी खड़ा हो इसके अलावा कूलरों में भी खड़े पानी में लारवा पैदा होता है जिसके कारण डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी पनपती है। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर जो कि दिन के समय में हाथों व पांवों पर काटते हैं तथा मलेरिया फैलाने वाले मच्छर रात्रि को काटते हैं इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, रात्रि के समय ऑडोमास नामक दवाई लगाएं व मच्छरदानी का प्रयोग करें। हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने जोधपुरिया, बुखारा खेड़ा, पीर खेड़ा, मेहना खेड़ा में लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचने के लिए उपाय बताएं।