{"_id":"5adceeed4f1c1b87028b5f67","slug":"171524428525-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम में शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक नंबर से लेकर आठ नंबर कांउटर तक हर काम की लिखित में सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम में शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक नंबर से लेकर आठ नंबर कांउटर तक हर काम की लिखित में सूचना
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
बिजली निगम में अब शहरी उपभोक्ताओं को अपने काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कर्मचारी काम न करने के बहाने न बनाकर उपभोक्ताओं को टाल मटोल भी नहीं कर पाएंगे। बिजली निगम ने शहर के 35 हजार उपभोक्ताओं के लिए हर काउंटर पर काम संबंधी सूचना पट्ट लगा दिए हैं। ये सूचना पट्ट हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लगाए गए हैं, ताकि आम आदमी को पढ़ने में सुविधा हो। ऐसे में अब निगम कर्मचारी काम चोरी का बहाना भी नहीं बना पाएंगे। यह सुविधा एक सप्ताह पहले बिजली निगम ने शुरू कर दी है।
बिजली निगम के सिरसा कार्यालय में सिटी सब डिविजन स्थित है। इसके तहत करीब 35 हजार उपभोक्ता हैं। हर दिन उपभोक्ताओं की अच्छी खासी संख्या अपने काम के लिए सब डिवीजन में आते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को पूछताछ केंद्र और किस काउंटर पर क्या काम होगा, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलती थी। कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं से अपना पिंड छुड़ाने के लिए दूसरे काउंटर पर भेज देते थे। ऐसे में सही काम संबंधी जानकारी न मिलने पर उपभोक्ता परेशान थे। जानकारी अनुसार कई बार उपभोक्ता सीधे ही इंक्वायरी के लिए एसडीओ के पास आ जाते थे। तब एसडीओ को काम संबंधी सूचना देनी पड़ती थी। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान काउंटर के ऊपर कार्य संबंधी सूचना लिख किया। इससे अब कर्मचारियों की काम की जवाबदेही भी तय हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी सलविंदर सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगम कर्मचारियों को भी काउंटर पर लगे सूचना पट् से फायदा हुआ है। उपभोक्ताओं को काम संबंधी जानकारी नहीं देनी पड़ती। पहले बार बार उपभोक्ता को जानकारी देनी पड़ती थी।
एक से आठ नंबर काउंटर पर हर सूचना उपलब्ध
एक नंबर काउंटर बिजली चोरी केस, आन लाइन एफआईआर, एफआईआर, विदड्राल केस।
दो नंबर काउंटर सभी प्रकार की मीटर व गलत रीडिंग बिल संबंधी शिकायत।
तीन नंबर काउंटर बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 1912 या 18001804334 पर संपर्क करें।
चार नंबर काउंटर नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन, लोड परिवर्तन, पुन: कनेक्शन, खराब मीटर बदलने का।
पांच नंबर काउंटर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रकार के बंद व चालू खाता संबंधी जानकारी और डुप्लीकेट बिल जारी करने का कार्य।
छ: नंबर काउंटर सभी प्रकार के बंद व चालू खाता संबंधी जानकारी व डुप्लीकेट बिल जारी करने का कार्य।
सात नंबर काउंटर शहरी क्षेत्र सभी प्रकार के बंद व चालू खाता संबंधी जानकारी और डुप्लीकेट बिल जारी करने का कार्य।
आठ नंबर काउंटर, इंचार्ज राजस्व अनुभाव, सभी प्रकार के विवादित बिजली बिल, बिजली चोरी जुर्माना राशि केस।
उपभोक्ताओं को अब अपने काम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वे सूचना पट्ट को पढ़कर उसी काउंटर पर काम के लिए कर्मचारी को मिलेंगे। हर काउंटर पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जल्द ही यह प्रयोग दूसरे सब डिवीजनों पर भी किया जाएगा।
विज्ञापन
-जोगिंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिरसा।