फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   श्रद्धालुओं को लेकर श्री पटना साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना

श्रद्धालुओं को लेकर श्री पटना साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना

Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को लेकर श्री पटना साहिब के लिए स्पेशल ट्रेन हुई रवाना
सिरसा। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव समापन समारोह में श्री पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की स्पेशल ट्रेन सिरसा रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो से दोपहर 12:20 बजे रवाना हुई। जिसे हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणु शर्मा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्षा गुरदेव सिंह राही भी पटना साहिब के लिए श्रद्धालुओं के साथ गए हैं।
विज्ञापन

इस ट्रेन को भव्य रूप से सजाया गया। गाड़ी में 19 डिब्बे हैं। इसके साथ ही एक पैंट्री का डिब्बा भी लगाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए लंगर बनाया जाएगा। विशेष ट्रेन में सिरसा जिला से 140 श्रद्धालु, 46 सेवादार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, सुरक्षा अधिकारी, प्रेस कवरेज के लिए उप निदेशक, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर सहित कुल 234 यात्री रवाना हुए। इस रेलगाड़ी के 19 डिब्बों में प्रदेश के 11 जिलाें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर आदि के श्रद्धालु पटना साहिब के लिए रवाना होंगे। प्रत्येक डिब्बे में स्लीपर है, श्रद्धालु इन डिब्बों में अपनी अपनी सीट नंबर पर आराम से विश्राम कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को रास्ते के लिए जल व खाने पीने के पैके ट भी वितरित किए गए हैं। श्रद्धालुओं को रवाना होने से पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर हेल्पडेस्क लगाया गया, जिसमें यात्रियों को सीट नंबर की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने किया शबद कीर्तन
इस मौके पर रानियां रोड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुनानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वेदवाला और उनके साथियों ने संगत के लिए लंगर की सेवा की। इस गाड़ी के इंजन और डिब्बों को फूलों के साथ-साथ गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा कहे गए शब्दों के बैनर लगा कर सजाया गया। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक डिब्बे पर जिले का नाम और सीट नंबर की सूची भी चस्पा की गई ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज का 350वां प्रकाशोत्सव समारोह का समापन गुरु गोबिंद सिंह महाराज के जन्म स्थान पटना साहिब में आयोजित कर तथा श्रद्धालुओं क े लिए विशेष ट्रेन निशुल्क भेज कर एक पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न गुरुद्वारों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए जो सहयोग दिया है वह भी एक सराहनीय कदम है।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, उप निदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग डॉ. साहिब गोदारा, सतीश मेहरा, जिला सूचना जिला एवं जनसंपर्क अधिकारी दलीप सिंह माचरा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय बिदलान, लेखाकार मक्खन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, रत्नलाल बामणिया, श्याम बजाज, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, सुरेंद्र वैदवाला, जिलाध्यक्ष महिला भाजपा निताशा सिहाग, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, विकास कालुआना, सुमन शर्मा, सुनील बामणिया, राजेश शर्मा, कर्ण दुग्गल, बजरंग पारीक, मक्खन सिंह ख्योंवाली, भोजराज गुर्जर, विक्र म चानना, सुरेंद्र आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed