{"_id":"660701fbc801f3f2cb0e241c","slug":"17-thousand-people-applied-for-happy-card-in-the-district-in-20-days-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117523-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में हैप्पी कार्ड के लिए 20 दिनों में 17 हजार लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में हैप्पी कार्ड के लिए 20 दिनों में 17 हजार लोगों ने किया आवेदन
Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हैप्पी कार्ड यानी अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद परिवारों की ओर से बड़े स्तर पर आवेदन किए जा रहे हैं। योजना शुरू होने से लेकर अब तक 17 हजार लोग हैप्पी कार्ड के आवेदन कर चुके हैं। यह आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। वहीं इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने विशेष हेल्प डेस्क बनाया हुआ है।
अधिकारियों की माने तो 10 अप्रैल तक सभी जरूरतमंदों के आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद चंडीगढ़ से सभी के कार्ड बनकर आएंगे। बता दें कि हैप्पी कार्ड के लिए सिरसा और डबवाली में लोग सबसे ज्यादा आवेदन कर रहे हैं। इसको लेकर सीएससी से ऑनलाइन लोग आवेदन करवा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार 10 अप्रैल तक 25 हजार के आसपास लोगों के आवेदन आने की उम्मीद है।
यह है हैप्पी कार्ड योजना
हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत, लाभार्थी को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत, लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का आनंद लेने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए ये दस्तावेज चाहिए
-
परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना के अंतर्गत, जिन परिवारों की सालाना आमदनी एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। इसके लिए आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। आय की पुष्टि के लिए परिवार पहचान पत्र में सत्यापन होना जरूरी है। तभी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
हैप्पी कार्ड को लेकर जिले से अभी तक 17 हजार आवेदन आ चुके हैं। 10 अप्रैल तक योग्य लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं।
-विनित कुमार, रोडवेज प्रबंधक, सिरसा