फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   163 patients including 11 more health centers employees found corona infected in district jail

जिला जेल में 11 और स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों सहित 163 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
163 patients including 11 more health centers employees found corona infected in district jail
सिरसा । जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में हर रोज तेजी आ रही है। जिला जेल में 11 और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारियों सहित 163 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांव चौटाला में छह, शाह सतनाम पुरा में सात मरीज संक्रमित मिले। कालांवाली में डीएवी स्कूल में चार पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अब अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या भी हर रोज बढ़ती जा रही है। नागरिक अस्पताल में अब 15 और निजी अस्पतालों में तीन मरीजों को दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ अब अस्पतालों का स्टाफ भी संक्रमित पाया जा रहा है। अस्पताल स्टाफ में मिले पॉजिटिव केसों में सीएचसी कालांवाली, सीएचसी माधोसिघाना, पीएचसी इंद्रपुरी, ओढां सीएचसी, पीएचसी बनसुधार, ऐलनाबाद अस्पताल में संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सेक्टर में रहने वाले दो निजी चिकित्सकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जिले में 1506 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक जिले में छह लाख 2375 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। जिले में अब तक 30472 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, इनमें से 29170 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 66 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिले में 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं सिरसा शहर में 92 मरीज, कालांवाली में 16, ऐलनाबाद में 13, रानियां में 10 केस मिले हैं। नाथूसरी चौपटा में नौ, ओढ़ां में आठ, माधोसिघाना में छह, डबवाली शहर व बड़ागुढा में चार-चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed