फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों को ध्वस्त करने वाले 150 वाहनों के किए चालान, 7 को किया इंपाउंड

ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों को ध्वस्त करने वाले 150 वाहनों के किए चालान, 7 को किया इंपाउंड

Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के नियमों को ध्वस्त करने वाले 150 वाहनों के किए चालान, 7 को किया इंपाउंड
150 वाहनों के चालान काटे, सात इंपाउंड
विज्ञापन

सिरसा। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को यातायात के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटने का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शाम करीब 5 बजे तक 150 वाहनों के चालान किए और सात वाहनों का इंपाउंड किया।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बस स्टैंड, डबवाली रोड, रानियां रोड व सिरसा-हिसार टोल पर नाकाबंदी कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिना हेलमेट बाइक ड्राइव करने वालों, अत्याधिक गति से वाहन चलाने वालों और गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने 150 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा दो ऑटो, तीन मोटरसाइकिलों, एक टाटा ए एस और एक स्कूटी को इंपाउंड कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिन वाहनों के इंपाउंड किया गया है। उनके पास वाहन के आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। ट्रैफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने बाजार व लघु सचिवालय में पार्किंग में गाड़ी पार्क न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों का इंपाउंड किया।
विज्ञापन

दो माह में 12 मौते, 35 दुर्घटनाएं,
पिछले करीब दो माह से जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। दो महीने में 35 दुर्घटनाओं में 12 की मौत हुई। जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं हुई उसमें वाहन की ओवर स्पीड और हेलमेट नहीं पहनने का कारण था। पुलिस कप्तान ने इस समस्या को संज्ञान में लिया और ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश जारी किए कि वे यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कानून कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रैफिक रूल को तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को 150 वाहनों के चलान किए और 7 वाहनों का इंपाउंड किया गया। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार यातायत के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
- बहादुर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed