{"_id":"5c6f1559bdec2229c12b97ad","slug":"161550783833-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको ने किसानों को बागवानी में उर्वरक प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको ने किसानों को बागवानी में उर्वरक प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नू के पौधे तैयार करने, नर्सरी प्रबंधन की जानकारी दी
डबवाली। सहकारी संस्था इफको की ओर से प्रगतिशील किसानों के इफको फारमर्स क्लब डबवाली के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बागवानी व कृषि से जुड़े प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इफको के उप क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार सारस्वत ने फार्मर क्लब के गठन के उद्देश्य, उपयोगिता और महत्व के बारे में चर्चा की। प्रशिक्षण संयोजक नरेंद्र बेनीवाल ने किसानों को किन्नू के पौधे तैयार करने, नर्सरी प्रबंधन व प्रसारण की तकनीक के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ रमेश कुमार ने किसानों को किन्नू बाग में उर्वरक प्रबंधन पर चर्चा करते हुए नर्सरी से लेकर बड़े बाग तक पौध पोषण, ड्रिप व सीधे बाग में उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रतिनिधि हर्ष कुमार सिंह ने फलों व गेहूं में फसल सुरक्षा, इफको उत्पादों की चर्चा की। इफको के मुख्य प्रबंधक राधे राम सहारण ने किसान क्लब के सामाजिक,आर्थिक पहलू पर चर्चा करते हुए शुद्ध व्यवसायिक गतिविधियां करने की सलाह दी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक फतेहाबाद बहादुर राम ने क्लब के सदस्यों को इफको की उर्वरक तकनीकों में आ रहे बदलाव पर चर्चा करते हुए उन्हें नैनो फर्टिलाइजर, जैव उर्वरक व जल विलय उर्वरक के प्रयोग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सागरिका एवं जल विलेयक उर्वरकों के प्रयोग से 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि किसान इन उत्पादों के प्रयोग से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं । उद्यान विशेषज्ञ अमर सिंह पूनिया ने किसानों को केंद्र द्वारा चलाई जा रही बागवानी विभाग से संबंधित विभिन्न