{"_id":"5bbfb5b7bdec224fec08409e","slug":"161539290551-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस क्विज कंपीटिशन में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआणा की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस क्विज कंपीटिशन में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआणा की टीम ने मारी बाजी
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंस क्विज कंपीटिशन में आरोही स्कूल जलालआणा ने मारी बाजी
सिरसा। हरियाणा राज्य परिषद के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में वीरवार को कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर रानियां रोड स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मेहता ने की। वहीं विशेष मेहमान के रुप में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राम सिंह यादव मौजूद रहे। जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले भर से 23 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। सर्वप्रथम लिखित परीक्षा करवाई गई। जिनमें टॉप 8 टीमों का चयन किया गया। इसमें आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालआणा की टीम प्रतियोगिता की विजेता रही। जबकि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरोखां की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की टॉप 5 टीमों का चयन किया गया जोकि मंडल स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस अवसर पर डीईओ ने कहा कि भारत में अंधविश्वास की कोई कमी नहीं है। अंधविश्वास को दूर करने के लिए साइंटिफिक नजरिया जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को रट्टा लगाने की बजाय पढ़ाई को प्रैक्टिकली एंज्वाय करते हुए पढ़ाई करनी चाहिए। जिससे उनके मन से डर निकल जाए। उन्होंने जिला विज्ञान विशेषज्ञ द्वारा जिले में साइंस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के नौंवी से दस जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों वाली 23 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
जिनमें केबीसी की तर्ज पर प्रतियोगिता हुई। उपरोक्त प्रतियोगिता में मुख्य रुप से चार भागों में करवाई गई। सबसे पहले जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित विज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने वाली टीम के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए थे। अगले दौर में एक्टिविटी करवाई, जिसमें विज्ञान की क्लिप दिखाई गई। इसमें भी सही जवाब देने वाली टीम के लिए 4 अंक निर्धारित थे। इसके पश्चात विजुअल राउंड हुआ। जिसमें विज्ञान के वैज्ञानिकों की फोटो दिखाई गई। जिनका सही नाम बताने वाली टीम को 4 अंक दिए गए। अंत में रैपिड फायर राउंड हुआ। जिसमें एक टीम से 60 सेकेंड में अनेक प्रश्र पूछे गए। इस दौरान टीम ने जितने सही जवाब दिए, उन्हें प्रति सही जवाब प्रश्न के एक-एक अंक दिए गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका आरोही स्कूल जलालआणा के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता नवीन सिंगला, धोलपालिया स्कूल के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अतुल कुमार व नेजाडेला कलां स्कूल के गणित विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार ढिल्लों ने निभाई। वहीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल के जीव विज्ञान के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण शुक्ला ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मेहता की देखरेख में हुआ। इस मौके पर सुखबीर सिंह, दिनेश कुमार व कई स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे।