फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एशियन गेम से रजत पदक जीतकर लौटने पर हॉकी खिलाड़ी सविता पूनियां का किया स्वागत

एशियन गेम से रजत पदक जीतकर लौटने पर हॉकी खिलाड़ी सविता पूनियां का किया स्वागत

Mon, 10 Sep 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम से रजत पदक जीतकर लौटने पर हॉकी खिलाड़ी सविता पूनियां का किया स्वागत
हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को किया सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो डिंग मंडी। भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता पूनिया की ओर से एशियन गेम में टीम को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान के लिए उनके सम्मान में ग्राम पंचायत जोधकां व ग्रामीणों के सहयोग से समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सविता पूनिया की सफलता पर देश को नाज है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। जिसकी बदौलत इस बार खिलाड़ियों ने रिकार्ड तोड़ पदक जीते हैं। सम्मान समारोह में चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, राजवीर गोदारा चेयरमैन, जोधकां सरपंच रणधीर गोस्वामी, सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया, हनुमान कुंडू चेयरमैन, वीरेंद्र साहू चेयरमैन, सरपंच रोहताश कुसुंबी, सरपंच मुकेश लाखलाण, गदली सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र चौहान, महेंद्र गिरि पूर्व सरपंच, रवि गोदारा पूर्व सरपंच व अमिचंद गिरि, रोशन गिरि सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को सम्मानित किया। जोधकां गांव के सरपंच रणधीर गोस्वामी ने कहा कि सविता पूनिया ने अपनी मेहनत के बल पर गांव व देश का नाम विश्व में रोशन किया। हम सभी को सविता पर नाज है। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता पूनिया को एशिया की बेस्ट गोलकीपर के अलावा अनेक पदक प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed