{"_id":"5aa6d4584f1c1b92778b51ee","slug":"161520882776-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा नप की बैठक में इस बार होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा नप की बैठक में इस बार होगी वीडियोग्राफी
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नगर परिषद सिरसा हाउस की बैठक को लेकर प्रधान समर्थक और प्रधान विरोधी खेमे ने तैयारी शुरू कर दी है। असंतुष्ट पार्षदों की मांग पर उपायुक्त ने बैठक की कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराने को कहा है। इस बार एजेंडे में 79 मुद्दे शामिल हैं, जिसमें 95 प्रतिशत बिलों से संबधित हैं।
नगर परिषद सिरसा हाउस की बैठक 14 मार्च को आयोजित की गई जाएगी, जिसके लिए पुराना ही एजेेंडा भेजा गया है। इसमें 79 मुद्दे शामिल हैं जिसमें 95 प्रतिशत बिलों से संबधित हैं। असंतुष्ट 17 पार्षदों ने कुछ दिन पूर्व उपायुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। जिसमें प्रधान पर आरोप लगाया गया कि वे सेक्शन 35 की शक्तियों का दुरूपयोग कर रही हैं। असंतुष्टों का कहना है कि अगर बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा होती है तो वे जाएंगे अगर बिल ही पास कराने हैं तो वे बैठक से दूर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में प्रधान के भतीजे से बैठक में पार्षद प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत उपायुक्त से की गई थी।
होगी वीडियोग्राफी
अगर बैठक की वीडियोग्राफी कराने की जरूरत पड़ी तो जरूर करवाई जाएगी। इससे बैठक की पारदर्शिता भी बनी रहेगी। एजेंडे में 79 मुद्दे शामिल किए गए हैं। अगर कोई पार्षद बैठक में अपने वार्ड के काम रखता तो उन्हें एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
-वीरेेंद्र सिंह कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
कोई भेदभाव नहीं है
नगर परिषद में भाईचारे का माहौल है कोई किसी से नाराज नहीं। उनकी ओर से किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है समान रूप से काम करवाए जा रहे हैं। बैठक से पहले सभी पार्षदों से उनके वार्ड में होने वाले कार्यों की सूची मांगी थी जिन्हें एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
-शीला सहगल, प्रधान नप।