फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1592 cases settled in National Lok Adalat, lawyers boycotted in Sirsa

Sirsa News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1592 केसों को हुआ निपटारा, सिरसा में वकीलों ने किया बहिष्कार

Sat, 09 Dec 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
1592 cases settled in National Lok Adalat, lawyers boycotted in Sirsa
न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते कैसों का निपटारा करते अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। सिरसा में वकीलों ने लोक अदालत का बहिष्कार किया। हालांकि लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन कुल 2513 केसों में से 1592 केसों का निपटारा किया गया। इसमें 55169878 की राशि समायोजित की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुराधा ने बताया कि लोक अदालत में सभी तरह के न्यायालयों में विचाराधीन केस निपटारे के लिए रखे गए थे। इनमें मुख्यतः चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, घरेलू विवाद, बिजली व पानी से संबंधित विवाद, दिवानी व फौजदारी विवाद इत्यादि शामिल रहे। सचिव अनुराधा ने बताया कि कुल पांच बेंचों का गठन किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह, सिविल जज (जूनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित अहलावत, सिविल जज (जूनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विशाल तथा सब-डिविजन ऐलनाबाद से सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी अमनदीप व डबवाली से सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी मनोज दहिया शामिल थे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की प्रक्रिया बड़ी सरल एवं संक्षिप्त है। इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत द्वारा समझौता करवाया जाता है। सचिव ने बताया कि लोक अदालत में हुए समझौते की कोई अपील भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed