फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   157 complaints of CM Window pending for one and a half year

Sirsa News: डेढ़ साल से सीएम विंडो की 157 शिकायतें लंबित

Sat, 21 Oct 2023 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Oct 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
157 complaints of CM Window pending for one and a half year
सिरसा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो बनाई थी। इसकी लेकर लोगों ने शिकायतें भी लगाईं। इन्ही में 157 प्रार्थी ऐसे हैं जिन्होंने नगर परिषद से संबंधित शिकायतें सीएम विंडो पर की थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल से उन्हें इंतजार है कि समाधान तो दूर उन्हें कुछ जवाब तो मिले। प्रशासनिक अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।



सीएम विंडो पर आई इन्ही शिकायतों को लेकर दो दिन पहले कार्यभार संभालने वाले कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह अहलावत ने संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। ऐसे में विशेष रूप से रविवार को सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी अपनी सीएम विंडो पर आईं शिकायतों का निपटान करेंगे। यदि कोई रविवार को छुट्टी पर रहता है तो उसका एक दिन का वेतन काटी जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि डेढ़ साल से लंबित इन शिकायतों में 80 फीसदी इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित हैं। उसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का नंबर आता है। कुछ शिकायतें अकाउंट ब्रांच की भी लंबित हैं। हैरानी की बात है कि डेढ़ साल से सीएम विंडो पर शिकायतें लंबित है और कोई कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर नहीं हुई। अब ईओ ने सीएम विंडो को निर्धारित समय पर निपटान के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन इनकी स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सीएम विंडो और कैसे चलती है कार्रवाई



सीएम विंडो के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से अपील लगाई जा सकती है। एक एप्लीकेशन और आधार कार्ड के आधार पर यह लगती है। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित विभाग के अलावा मुख्यालय स्तर पर की जाती है। वहीं इसके लिए सरकार ने स्पेशल एमिनेट पर्सन नियुक्त किए गए है, जिनकी ड्यूटी भी सरकार ने सीएम विंडो के निपटान को लेकर लगाई हुई है।






सीएम विंडो की 157 शिकायतें डेढ़ साल से पेंडिंग है। इन सभी के निपटान को लेकर रविवार को संबंधित ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी आएंगे। सभी को पत्र जारी कर दिया गया है। यदि कोई नहीं आएगा तो उसकी सेलरी काटी जाएगी। सीएम विंडो को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं स्वयं भी रविवार को कार्यालय में मौजूद रहूंगा।

-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article