फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   वेरिफिकेशन के पहले दिन पोर्टल क्रैश, पंजीकरण की रफ्तार हुई धीमी

वेरिफिकेशन के पहले दिन पोर्टल क्रैश, पंजीकरण की रफ्तार हुई धीमी

Sat, 22 Jun 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
वेरिफिकेशन के पहले दिन पोर्टल क्रैश, पंजीकरण की रफ्तार हुई धीमी
सिरसा। राजकीय कन्या महाविद्यालय व नेशनल कॉलेज में शुक्रवार को दाखिले के लिए प्रमाणपत्रों की वेरीफिकेशन के चलते पोर्टल के बार बार क्रैश व धीमी गति होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेरिफिकेशन के पहले दिन ही डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन के पोर्टल को सुबह दस बजे अपडेट किया गया था। इसके बाद पोर्टल धीमा हो गया और बार बार क्रैश होने लगा। इससे कॉलेज स्टाफ को डाटा दोबारा देखना पड़ा। ऐसे में वेरिफिकेशन के साथ पंजीकरण की रफ्तार भी काफी धीमी रही।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय में पहले दिन 258 बच्चों का दाखिले के लिए वेरिफिकेशन हुआ। जबकि नेशनल कॉलेज में 511 छात्रों का वेरिफिकेशन हुआ। राजकीय कन्या महाविद्यालय के वेरिफिकेशन कमेटी के सदस्य केके डूडी ने बताया कि डाक्यूमेंटस वेरिफाई करवाने आ रहे कुछ छात्र मूल दस्तावेज साथ नहीं ला रहे हैं। जिसके चलते उन्हें दस्तावेजों को वेरिफिकेशन करने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि छात्र पंजीकरण फॉर्म के साथ दस्तावेजों की फोटो कॉपी व मूल दस्तावेज साथ लेकर आए। वहीं नेशनल कॉलेज के ऑल ओवर इंचार्ज महेंद्र प्रदीप ने बताया कि हरियाणा बोर्ड के छात्रों को वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है। अगर उनके पंजीकरण फॉर्म में कोई एडिट करवाना हो तो उनका कॉलेज में वेरिफिकेशन होगा। जिन छात्रों के पंजीकरण फॉर्म में कोई गलती है वह 28 जून तक कॉलेज में जाकर उसे एडिट करवा सकते है।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज में वेरिफिकेशन के लिए लगे पांच डेस्क
वेरिफिकेशन के पहले दिन व बच्चों की अधिक संख्या को देखते हुए नेशनल कॉलेज में वेरिफिकेशन के लिए पांच डेस्क लगे हुए थे। जिसमें दो डेस्क पर बीए, एक डेस्क पर साइंस, एक डेस्क पर नॉन मेडिकल, एक डेस्क पर कॉमर्स के छात्रों का दाखिले के लिए वेरिफिकेशन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण में सीबीएसई के रिकार्ड को दिखा रहा है रजिस्ट्रर्ड
राजकीय कन्या महाविद्यालय में पंजीकरण करवाने आई छात्र सोनिया ने बताया कि जब उसने पंजीकरण के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर डाला तो पोर्टल में उसे रजिस्ट्रड दिखाया। जबकि उसने पहले पंजीकरण नहीं किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय के डाटा एंट्री आपरेटर ललित ने बताया कि हमने डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन को मेल कर दी है। जैसे ही उनका जवाब आएगा हम पंजीकरण के लिए छात्र को मेल कर देंगे।

बॉक्स
21 जून से 9 जुलाई तक चलेगे एम ए के लिए पंजीकरण
21 जून से एमए के लिए नेशनल कॉलेज में पंजीकरण शुरू हो गए है। छात्र एमए अर्थशास्त्र, एमए इंगलिश, एमए हिंदी, एमए पंजाबी, एम ए मानोविज्ञान, एम ए राजनीति,एम ए इतिहास के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रत्येक विभाग की 40 सीटें है। जिनपर छात्र अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed