फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरी कर रहे 14 परिवारों को छुड़वाया

ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरी कर रहे 14 परिवारों को छुड़वाया

Sat, 22 Jun 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरी कर रहे 14 परिवारों को छुड़वाया
ऐलनाबाद। खंड के गांव पोहड़का के एक ईंट भट्ठा से प्रशासन ने बंधुआ मजदूरों को मुक्त करवाया है। वहीं उपमंडल अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आदेश देते हुए पुलिस व लेबर निरीक्षक को आदेश दिया है कि वे इन मजदूरों को उनके गांव सुरक्षित छोड़कर आएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पोहड़का के जिंदल बीकेओ ईंट भट्ठा का मालिक सोनू जिंदल यूपी के जिला शाहजहांपुर से करीब 14 परिवारों को ईंट भट्ठे पर लेबर का कार्य करने के लिए लाया था। इन मजदूरों का कहना है कि ईंट भट्ठे के मालिक ने कुछ माह काम देने के बाद, इन्हें काम नहीं दिया व इन मजदूरों का हिसाब भी नहीं किया। इन मजदूरों को मालिक ने भट्ठे पर बंधुवा मजदूर बना लिया। जब मजदूरों ने इस की शिकायत दिल्ली के ह्यूमन राइट कमीशन से की तो मजदूरों ने बताया कि वीरवार को भट्ठे पर उनके साथ मारपीट भी की गई। जिससे वहां पर मौजूद महिलाओं को काफी चोटें आई। मारपीट में घायल मजदूर महिलाओं को सिरसा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूरों की शिकायत मिलने पर दिल्ली ह्यूमन राइट कमीशन से ऐलनाबाद पहुंची रिंकू परिहार ने उपमंडल अधिकारी अमित गुलिया से मुलाकात कर, उन्हें सारी घटना बताई। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपमंडल अधिकारी ने एक कमेटी का गठन किया। जिसमें लेबर निरीक्षक, तहसीलदार व खाद् आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को शामिल किया गया। कमेटीे पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तथा वहां मजदूरों के ब्यान लिए। कमेटी ने वहां से मजदूरों को मुक्त करवाया। पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कर लिया है। उपमंडल अधिकारी अमित गुलिया पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त व उच्चाधिकारियों को देते हुए खाद् आपूर्ति विभाग के निरीक्षक व लेबर निरीक्षक को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं लेबर निरीक्षक व पुलिस को हिदायत की है कि वे इन मजदूरों को उनके गांव तक सुरक्षित छोड़कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed