फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नहीं मिली जगह तो आढ़ती बोले कमेटी कार्यालय में लगवा देंगे गेहूं से भरी ट्रालियां

नहीं मिली जगह तो आढ़ती बोले कमेटी कार्यालय में लगवा देंगे गेहूं से भरी ट्रालियां

Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिली जगह तो आढ़ती बोले कमेटी कार्यालय में लगवा देंगे गेहूं से भरी ट्रालियां
ऐलनाबाद । स्थानीय अनाज मंडी में जगह कम होने के कारण, मंडी से बाहर गेहूं तोलने की परमिशन को लेकर वीरवार को आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव हीरा लाल विभाग का पत्र दिखाते हुए मंडी से बाहर तौल न करवाने पर अड़े रहे। तब आढ़ती बोले हमारा क्या, हम किसानों को कह देंगे,अपनी ट्रालियां कमेटी कार्यालय में लगा दो वहीं तोल होगा। गेहूं डालने के लिए किसानों को जगह उपलब्ध करवाना कमेटी का कार्य है। करीब दो घंटा चली बैठक में जगह को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई । जिसके बाद नाराज आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि शुक्रवार तक कमेटी ने अनुमति न दी तो एसडीएम से मिलकर गुहार लगाएंगे। बता दे कि करीब 35 एकड़ जगह पर बनी दोनों मंडियों में गेहूं के सीजन में जगह बेहद कम पड़ जाती है। यही कारण है कि गत 20 वर्षों से कुल गेहूं का 70 फीसदी मंडी से बाहर ही तोला जाता है। अबकी बार तीन शेड में तो सरसों की खरीद चल रही है। ऐसे में अभी से मंडी गेहूं की ढेरियों से अटी पड़ी है। उधर वीरवार को पहले दिन मंडी में खरीद शुरू की गई जिसमें हैफेड 5585 क्विंटल व खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2350 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 दोनों मंडियों से आढ़ती एकत्रित होकर कमेटी कार्यालय पहुंचे। सचिव के सामने अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मंडी से बाहर गेहूं डालने व तोलने की अनुमति दी जाए। अनुमति के लिए हम उच्च अधिकारियों के पास चंडीगढ़ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से ही ऐसा चल रहा है। जगह उपलब्ध करवाना कमेटी की जिम्मेदारी है हमारी नहीं । अगर ऐसा न हुआ तो किसानों को बोल देंगे कमेटी में ही ट्रालियां लगा दो वहीं तोल होगी । कमेटी सचिव द्वारा बार-बार सरकारी पत्र दिखाने पर आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने खरीद को आनलाइन कर दिया, फिर परमिशन भी आनलाइन करवा दो । उधर दो घंटे बैठक के बाद बाहर निकले आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि जान बूझकर गेहूं खरीद को प्रभावित किया जा रहा है। हमें शुक्रवार 19 अप्रैल अनुमति ने मिली तो एसडीएम से मिलकर गुहार लगाएंगे। वहां भी हल न हुआ तो शीघ्र अगली रणनीति बनाएंगे ।
विज्ञापन

कोट्स -----------
विभाग ने पत्र जारी कर मंडी से बाहर गेहूं न तोलने के आदेश दिए है । वहीं इस संबंध में उच्च अधिकारियों की अनुमति जरूरी कर दी है । उन्होंने यही बात आढ़तियों को समझाई है । उधर मंडी से बाहर जगह की अनुमति के लिए एसोसिएशन के पत्र को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। अनुमति मिलने पर जानकारी दे दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हीरा लाल , मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed