फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव कुताबढ़ में दूषित पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष

गांव कुताबढ़ में दूषित पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष

Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
गांव कुताबढ़ में दूषित पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद। पिछले करीब एक माह से गांव कुताबढ़ के ग्रामीण दूषित पेयजल सप्लाई के कारण परेशान हैं। ग्रामीण इस समस्या का कारण पेयजल पाइप लाइन में लीकेज बता रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार विभाग में शिकायत करने व अधिकारियों से मिलने के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं किया जा रहा। विभाग द्वारा अनसुना करने के चलते उन लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। घरों में आ रहे दूषित पानी को दिखाते हुए ग्रामीण जसपाल सिंह ,बन्नानाथ ,सुभाष वकीलनाथ, ओम प्रकाश, संदीप कुमार पंच, नवाबनाथ, सिंगनाथ, रमेश नाथ, रामकुमार नाथ, पालाराम, मनीराम व छोटू राम ने बताया कि पिछले 30 दिनों से उक्त समस्या आ रही है। गांव के वाटर वर्क्स से उनके मोहल्ले में जो पाइप लाइन आ रही है। वह किसी जगह से टूटी हुई है। जिस वजह से उसके ऊपर लगे गंदगी के ढेर से रिसाव हो कर उनके घरों का आने वाला पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है। पानी से बदबू भी आती है। पशुओं के लिए भी दूर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed