{"_id":"5c29205dbdec2256b1109f38","slug":"151546199133-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस से 40 किलोग्राम वजनी 26 पतीले चुराकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस से 40 किलोग्राम वजनी 26 पतीले चुराकर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंट हाउस से 40 किलोग्राम वजनी 26 पतीले चोरी
सिरसा। शहर की अग्रवाल कॉलोनी स्थित एक टेंट हाउस से चोर 26 पतीले चोरी कर ले गए। प्रत्येक पतीले का वजन करीब 40 किलोग्राम था। रविवार सुबह टेंट हाउस मालिक गुरदीप सिंह को घटना का पता चला। पतीलों की कीमत 60 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार अग्रवाल कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह का कॉलोनी में ही कंबोज टेंट हाउस के नाम से दुकान है। गुरदीप का कहना है कि वह टेंट हाउस का सामान प्लॉट में रखता हैं। प्लॉट की चार दीवारी है और एक रास्ता खुला छोड़ रखा है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे दुकान पर आया तो सामान में से 26 पतीले गायब मिले। उसने चोरी की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी। गुरदीप ने बताया कि प्रत्येक पतीले का वजन करीब 40 किलोग्राम था। ऐसे में चोर कोई वाहन लेकर आए थे और पतीले वाहन में लादकर चले गए। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस ने गुरदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने में जुटी है।