{"_id":"5c059618bdec2241417d1f80","slug":"151543869976-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, 1
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा में मिले स्वाइन फ्लू के दो मरीज, 18 आशंकित मरीजों के रक्त सैंपल दिल्ली भेजे
अमर उजाला
सिरसा। जिला स्वास्थ्य विभाग अभी डेंगू से निजात पाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्वाइन फ्लू ने भी अपने पैर जिले में पसार लिए हैं। दिल्ली से स्वाइन फ्लू लैब से हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले के दो मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 18 मरीज आशंकित बताए गए हैं। स्वाइन फ्लू संभावितों की हालत में सुधार बताया जाता है।
उधर विभाग ने 18 आशंकित मरीजों की जांच के लिए उनके रक्त सैंपल दिल्ली की सरकारी लैब में भिजवाए हैं। सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू केस बढ़ने के आसार ज्यादा रहते हैं। जिसको देखते हुए विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल में दो आइसोलेशन स्वाइन फ्लू वॉर्ड बनाए गए हैं, तो वहीं संभावित मरीजों के लिए अलग से ओपीडी का इंतजाम करवा दिया है। इतना ही नहीं विभागीय टीमें आशंकित मरीज के परिवार में भी दवाइयां उपलब्ध करवाती हैं। इसके अलावा लोगों को बचाव बारे टीमें जागरूक करने में जुटी हैं।
इन्हें स्वाइन फ्लू का ज्यादा रिस्क:
पांच साल की उम्र से छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर के मरीज को इस बीमारी का ज्यादा खतरा रहता है।
कोट्स
-स्वाइन फ्लू से बचाव को जागरूकता अभियान चलाएंगी टीमें: नोडल अधिकारी
स्वाइन फ्लू के हालही में दो आशंकित केस सामने आए हैं, जबकि इससे पहले दो पॉजिटिव व 18 संभावित मामले आए थे। लेकिन फिलहाल सभी मरीज ठीक हैं। वहीं सर्दी के मौसम को देखते हुए बचाव के लिए विभागीय टीमें लोगों को जागरूक करेंगी, क्योंकि सर्दी में फ्लू का खतरा बढ़ने के आसार ज्यादा रहते हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में इलाज की व्यवस्था है। -डॉ. अनिषा गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी, सिरसा।