फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अनुबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में गए 32 इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा

अनुबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में गए 32 इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा

Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अनुबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में गए 32 इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा
लोकल रूट पर चलीं 52 बसें, रोडवेज के 13, आरटीए की ओर से भेजे 8 चालक और 11 पुलिस कर्मियों ने संभाली बसों की कमान
विज्ञापन

सिरसा। सरकार व रोडवेज कमेटी के पदाधिकारियों की बातचीत सिरे नहीं चढ़ने पर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सोमवार को सिर्फ रोडवेज की ही 52 बसें चलाई गई। इसके अलावा सोसायटी की बसें लगातार लोकल रूटों पर दौड़ती रही। रोडवेज के 13 चालक के अलावा आरटीए विभाग की ओर से मुहैया करवाए गए 20 व 11 पुलिस कर्मचारियों ने बसों की कमान संभाली। चौथे दिन रोडवेज के पास चालक परिचालक के लिए 1170 आवेदन आए है। जबकि कुल आवेदन 4396 हो गए है।
वहीं सरकार के आदेशों पर विभाग ने अनुबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए तैयारी कर ली है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में गए 32 इंस्पेक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए रोडवेज महाप्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। सिरसा में अब तक अनुबंधित आधार पर वर्ष 2018 में भर्ती किए गए 40 चालक कर्मचारियों में से विभाग द्वारा सात कर्मचारियों को, जिनमें 5 को बर्खास्त व 2 को सस्पेंड किया जा चुका है। शेष बचे 33 कर्मचारियों में से 3 मेडिकल लीव पर हैं, जबकि 30 कर्मचारियों के खिलाफ भी विभाग ने सरकार के आदेशों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जीएम खूबीराम कौशल ने कहा कि सरकार की ओर से गैरहाजिर चल रहे अनुबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ये रहा सोमवार को बसों व कर्मचारियों का शेड्यूल:
रोडवेज जीएम खूबीराम कौशल के मुताबिक सोमवार को भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। सोमवार का दिन होने के कारण निजी स्कूलों की बसें नहीं चली। सोमवार को रोडवेज के 13 चालक, जिनमें 5 तो पूर्व में ही सुबह की बसें संचालित कर रहे थे। जबकि 8 कर्मचारी रात को लौटे हैं, जिनकी भर्ती पर कोर्ट द्वारा स्टे लगा हुआ था, उन्हें काम पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को थप्पड़ मारने पर हंगामा, दस मिनट में पुलिस कर्मी को लाइन में भेजा:
सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक अनुबंध आधार पर चालक व परिचालक के पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन जमा करवाने के चौथे दिन भी सैकड़ों युवा आवेदन जमा करवाने के लिए पहुंचे। सोमवार की दोपहर बप्पां निवासी छात्र अनिल, जोकि नेशनल कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए बस स्टेंड में आ रहा था। इसी दौरान आवेदन के लिए युवाओं की लगी लाइन के समक्ष ड्यूटी दे रहे एक पुलिस कर्मी ने छात्र को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान छात्र की पुलिस कर्मी के साथ बहसबाजी भी हुई। इसके बाद युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। हालांकि इस दौरान युवक के समर्थन में आए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बस स्टेंड चौकी में थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मी को बुलाकर बातचीत की। लेकिन पुलिस कर्मी का रवैया यहां भी गहमा गहमी वाला रहा। इसके बाद जब सामाजिक कार्यकर्ता ने छात्र के समर्थन में एसपी को शिकायत देेने की बात कही तो पुलिस कर्मी का रवैया कुछ नर्म पड़ा। इसके बाद पुलिस कर्मी ने अपनी गलती भी स्वीकारी और कहा कि गलतफहमी में घटना हो गई। इसके बाद विभाग ने किसी अन्य घटना को देखते हुए पुलिस कर्मी की ड्यूटी यहां से हटाकर पुलिस लाइन में लगा दी।
कई लोकल रूटों पर कम सेवा से छात्रों को हो रही है परेशानी:
रोडवेज की हड़ताल के कारण कई लोकल रूटों पर बसों के फेरे कम होने के कारण खासकर विद्यार्थी वर्ग को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसें कम चलने के कारण जहां विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों में लेट पहुंच रहे हैं। वहीं बस पास होने के बावजूद उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों सुनील, महेंद्र कुमार, मुकेश, विशाल, संदीप, पूजा, समेस्ता, सिमरन, सुनीता, सुमन, रीतू, सुनिधि, अनुपमा, रेखा, शालू ने बताया कि वे रानियां के आसपास के गांवों व जमाल-कुताना से आते हैं। उनके गांवों में पहले रोडवेज की बसों के फेरे काफी थे। जिससे वे समय पर शिक्षण संस्थान आते थे और समय पर घर लौट जाते थे। लेकिन अब उनके गांवों में बसों के फेरे नाममात्र है, जिसके कारण उन्हें सुबह के वक्त भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं घर वापसी के समय भी बसों का काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।

कोट्स:
-रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में गए 32 इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अनुबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-खूबीराम कौशल, जीएम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed