{"_id":"5b9eb332867a557f180c421b","slug":"151537127218-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत नए नियमों को लागू करने की तैयारी में नगरपरिषद सिरसा, पांच हजार अंकों में से 1250 अंक सिटीजन फीडबै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत नए नियमों को लागू करने की तैयारी में नगरपरिषद सिरसा, पांच हजार अंकों में से 1250 अंक सिटीजन फीडबै
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 किग्रा से अधिक कूड़ा तो अनाज मंडी और सब्जी मंडी को खुद करना होगा कंपोस्ट
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत केंद्र सरकार ने कुछ नए नियम बनाए है। इसके तहत ही शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक मिलेंगे। नया सर्वेक्षण पांच हजार अंकों का होगा। इसी के तहत नगरपरिषद शहर में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए रेहड़ियां लगाएगी और नप कर्मचारी मालिक को नप की रसीद भी देंगे। यह नियम जल्द ही नप लागू करने जा रही है। अभी तक घरों से अपने स्तर ही कुछ व्यक्ति कूड़ा उठा रहे हैं। साथ ही 100 किलो प्रतिदिन कूड़ा पैदा करने वाली संस्थाओं को इसकी कंपोस्ट खुद करनी होगी। उन्हें अपने कूड़े का निपटान खुद ही करना होगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत नए नियम लागू किए जाने हैं। इनमें 100 किलो प्रतिदिन कूड़ा पैदा करने वाली संस्थाओं को अपने कूड़ा खुद कंपोस्ट करना होगा। शहर में 100 किलो प्रतिदिन कूड़ा जनरेट करने वाली शहर में 300 डेयरियां है। इसी प्रकार से सब्जी मंडी 550 किलोग्राम, आटो मार्किट 210 किलोग्राम और अनाज मंडी 600 किलोग्राम कूड़ा प्रतिदिन जनरेट करती है। अभी तक इनका कूड़ा नगरपरिषद ही उठाती आ रही है। यह कूड़ा बकरियां वाली प्लांट में कंपोस्ट होता है, लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के नियम के तहत 100 किलोग्राम से ज्यादा कूड़ा जनरेट करने वाली संस्थाओं और मंडियों को अपने कूड़ा खुद कंपोस्ट करना होगा। उन्हें सूखे और गीले कूड़े को खुद ही अलग करना होगा। ऐसे में डेयरयिां,सब्जी मंडी, आटो मार्केट, अनाज मंडी को अपना कूड़ा खुद ही कंपोस्ट करना पड़ेगा और उठाना पड़ेगा। सब्जी मंडी और अनाज मंडी मार्केट कमेटी के अधीन आती है। नगर परिषद डेयरी वालों और मार्केट कमेटी सिरसा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के इस नए नियम से अवगत करवाएगी और कूड़ा किसी आउटसोर्सिंग एजेंसी से कंपोस्ट करवाने के लिए पत्र जारी करेगी।
घर से कूड़ा उठाने पर दी जाएगी रसीद
अभी तक शहर में घरों से रेहड़ी वाले कूड़ा उठाकर लेकर जाते हैं। यह कूड़ा निजी कर्मचारी ही लेकर जाते हैं और खुद ही रेट तय करते हैं। लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में नगरपरिषद को घरों से कूड़ा कर्कट उठाने के लिए नप के सफाई कर्मचारी लगाने पड़ेंगे। जो कि घर से कूड़ा उठाने पर पैसा वसूलने पर रसीद भी देंगे। नप 2011 की नोटिफिकेशन के आधार पर चार्ज वसूलेंगी। कुछ दिनों पहले नप ने हाउस की बैठक में कूडा उठाने के लिए नई रेहड़ियां भी खरीदने का प्रस्ताव पास किया है। कुल पांच हजार अंकों के सर्वेक्षण में 1250 अंक सिटीजन फीडबैक है। सिटीजन फीडबैक में डोर टू डोर कलेक्शन पब्लिक टायलेट की सुविधा, लोकेशन व 1250 अंक डायरेक्टर ऑर्ब्जवेशन के, 1250 अंक सर्विस लेवल प्रोग्राम के है। इसके अतिरिक्त 1250 अंक ओडीएफ प्लस प्लस और स्टार रेटिंग के आधार पर मिलने हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में मिला था 291 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में सिरसा को 291 वां अंक मिला था। लेकिन इस बार 4250 शहरों को शामिल किया गया था। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में 423 शहरों में सिरसा का 274 वां रैंक आया था।
शहरी निकाय विभाग की 2011 की नोटिफिकेशन के आधार पर रिहायशी क्षेत्र के चार्ज
बीपीएल हाउस, नोटिफाइड स्लम, मलीन बस्ती, पांच रुपये
100 वर्ग मीटर के घर तक, 20 रुपये
100 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक, 40 रुपये
200 से 400 वर्ग मीटर, 50 रुपये
400 वर्ग मीटर से ज्यादा, 100 रुपये
अपार्टमेंट फ्लैट कवर्ड एरिया दो हजार वर्ग फुट तक, 50 रुपये प्रति फ्लैट
अपार्टमेंट , फ्लैट कवरड एरिया दो हजार वर्ग फुट से ज्यादा, 100 रुपये प्रति फ्लैट
कामर्शियल एरिया, चार्ज
दुकान, प्राइवेट ऑफिस, सर्विस स्टेशन 200 वर्ग फुट तक , 25
दुकान, ऑफिस, सर्विस स्टेशन, 200 वर्ग फुट से ज्यादा, 100 रुपये
नर्सिग होम, क्लीनिक 50 बेड तक, 1500 रुपये
अस्पताल 100 बेड तक, तीन हजार रुपये
अस्पताल 100 बेड से ज्यादा, पांच हजार रुपये
आल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट दो एकड़ तक, 500 रुपये
एजुकेशन इंस्टीट्यूट दो से पांच एकड़ तक, एक हजार रुपये
एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पांच एकड़ से ज्यादा, दो हजार रुपये
बैंक, गेस्ट हाउस, 500 रुपये
मैरिज हाल, बैंक्वट हाल, चार हजार रुपये
कोट्स
100 किलो से अधिक कूड़ा जनरेट करने वाली संस्थाओं को अपना कूड़ा खुद कंपोस्ट करना होगा। शहर की डेयरियां, मार्केट कमेटी के तहत अनाज मंडी और सब्जी मंडी आती है। इस संबंध में हम जल्द ही उन्हें पत्र से अवगत करवाएंगे।
वीरेंद्र सहारण, ईओ, नगरपरिषद सिरसा।