{"_id":"5ad64d244f1c1b86098b518c","slug":"151523993892-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन की चिंगारी ने कर दिए अरमान खाक,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइन की चिंगारी ने कर दिए अरमान खाक,
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
गांव सुरतिया में कंबाइन से निकली चिंगारी ने दो किसानों के अरमान खाक कर दिए। अगर किसान तत्परता न दिखाते तो ये आग क्षेत्र में भारी नुकसान का सबब बन सकती थी। सूचना के बाद रोड़ी व पंजाब पुलिस एवं राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचे।
जसपाल सिंह ने गांव के जगसीर सिंह नामक व्यक्ति की छह एकड़ भूमि ठेके पर लेकर काश्त की हुई थी। दोपहर के समय कंबाइन से गेहूं क टान का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कंबाइन से निकली एक चिंगारी ने देखते ही देखते हवा के झोंके के साथ भयानक रूप धारण कर लिया। हवा का रुख दूसरी ओर होने के कारण चालक ने कंबाइन तेजी से खेत से बाहर निकाल ली। आग लगने की सूचना गुरुद्वारा के माध्यम से जब लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टरों के पीछे कृ षि यंत्र जोड़कर मौके पर पहुंच गए। लोगोें ने ट्रैक्टरों के अलावा वृक्षों की टहनियों से भी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद की। किसान गुरबंत सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना साथ लगते पंजाब क्षेत्र में दी थी। वहां से एक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक किसान आग पर अपने स्तर पर काबू पा चुके थे। किसान ने बताया कि उसने सिरसा पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी लेकिन फिर भी कोई दमकल नहीं पहुंची। इस आगजनी में किसान जसपाल सिंह की छह एकड़ व जगसीर सिंह की दो एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
इस घटना के बाद सदमे में डूबे जसपाल सिंह को लोगोें ने दिलासा देकर जैसे-तैसे शांत तो कर दिया, लेकिन उसक ी नम आंखें उसकी हालत बयान कर रही थी। जसपाल ने बताया कि उसने इस बार 45 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से छह एकड़ भूमि ठेेके पर लेकर काश्त की थी। किसान ने हाल ही में अपनी बेटी के हाथ पीले किए थे। उसने बताया कि इस बार अच्छी फसल को देखकर सोचा था कि शादी का कर्ज व अन्य छोटा-मोटा लेन-देन पूरा कर लेंगे, लेकिन इस आग ने उसके अरमानों को मिट्टी में मिला दिया। आगजनी का कारण कंबाइन चलते समय सड़क के किनारे पड़े पत्थरों का आपस में टकराने से चिंगारी का निकलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजस्व विभाग से पटवारी भी मौजूद थे। आगजनी में किसान की करीब आठ एकड़ फसल जल गई।
-सुखजीत सिंह, एसएचओ रोड़ी।