फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अविश्वास प्रस्ताव पहले बिगड़ी उपमंडलाधीश की तबीयत

अविश्वास प्रस्ताव पहले बिगड़ी उपमंडलाधीश की तबीयत

Thu, 05 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पहले बिगड़ी उपमंडलाधीश की तबीयत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली (सिरसा)।
नगरपालिका प्रधान की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट कुछ पार्षदों की ओर से प्रधान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को एसडीएम बिजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने के चलते बैठक में न पहुंचने के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्थगित कर दिया। अब इसके लिए नई तिथि तय की जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे और पालिका कार्यालय के समक्ष पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, बैठक के बाद विधायक बलकौर सिंह की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेस समर्थित व अन्य पार्षदों ने उक्त मामले को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पालिका प्रधान सोनू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन द्वारा पालिका कार्यालय में पर्याप्त प्रबंध किए गए थे और बैठक को लेकर कालांवाली के तहसीलदार छोटू राम, एसडीएम के रीडर संजीव शर्मा, पंचायत अधिकारी भूप सिंह, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सचिव ऋषिकेष चौधरी स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक में मौजूद थे। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रखी बैठक में प्रधान सोनू, पालिका उपप्रधान मनीष जिंदल, वार्ड 15 की पार्षद सुलोचना देवी ही बैठक में पहुंची थी और एसडीएम बिजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने के चलते उनके न पहुंचने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। जिसकी जानकारी तहसीलदार छोटू राम व पालिका सचिव ऋषिकेष चौधरी ने पत्रकारों को दी। इस तरह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक को करीब साढे़ 11 बजे ही स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स

अधिकारियों द्वारा एसडीएम बिजेंद्र सिंह के न आने के कारण बैठक स्थगित करने के कुछ समय बाद कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह कांग्रेस समर्थित व अन्य पार्षदों के साथ पालिका कार्यालय में पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रखी बैठक को स्थगित करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की निंदा की। विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे पर अविश्वास प्रस्ताव को स्थगित किया गया है क्योंकि सरकार को पता था कि प्रधान के पास पूर्ण बहुमत है और अपनी बेज्जती के डर से उन्होंने एसडीएम का सहारा लेते हुए बैठक को स्थगित करवाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पार्षद प्रधान के साथ है और भविष्य में भी अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय होती है तो सभी पार्षद प्रधान के समर्थन में एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्षदों की एकता व मंडी वासियों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
----------------
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रधान के समर्थन में विधायक बलकौर सिंह के साथ वार्ड एक की पार्षद सुनीता रानी, वार्ड पांच के पार्षद संदीप वर्मा, वार्ड छह की पार्षद शालू सिंगला, सात के पार्षद अमरजीत जिंदल, आठ के पार्षद अमृपाल, 12 के हरबंस सिंह, 13 की अनु रानी, 14 के हर्ष बांसल शामिल थे, जबकि वार्ड 10 के गोबिंद सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। इस तरह प्रधान सोनू को नौ पार्षदों को समर्थन मिल गया।


ये थे उपस्थित
इस मौके पर पूर्व प्रधान तरसेम स्टार, मंगत नागर, महेश झोरड़, होशियार सिंह, हरपाल सिंह नंबरदार, खाटू श्याम मंडल के प्रधान बोबी सिंगला, न्यू आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन, इकबाल सिंह, गुरसेवक सिंह, बंटी सिंह, विनोद कुमार, डॉ नरेंद्र गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed