{"_id":"5a2c367a4f1c1b95188b8db6","slug":"151512846970-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों से कार धुलवाने का वीडियो वायरल
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा।
गांव गुडियाखेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों से स्कूल के ही एक अध्यापक की कार धुलवाने का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि स्कूल में जब कक्षाएं लग रही थीं तब कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल परिसर में ही खड़ी एक कार को धो रहे हैं। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा से बात की गई तो वो बोले कि उन्होंने भी फोटो देखी है। खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए लिख दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अध्यापक की इस हरकत से अंदाजा लगाया जा सक ता है कि वे बच्चों को पढ़ाने के प्रति कितने गंभीर हैं। इस ठंड के मौसम में स्कू ल में बच्चों से ठंडे पानी से कार को धुलवाई जा रही है। बच्चों द्वारा धोई जा रही है यह कार स्कूल में ही अध्यापक के रूप में तैनात राजकुमार सहारण की बताई जा रही है, जिस पर सहारण लिखा है। यह फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा से बात की गई तो कहा कि उन्होंने भी फोटो देखी हैं। खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए लिख दिया है। मामले की जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।