फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रेलवे को अभी तक साढ़े 17 लाख का फटका

रेलवे को अभी तक साढ़े 17 लाख का फटका

Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे को अभी तक साढ़े 17 लाख का फटका
रेलवे को अभी तक साढ़े 17 लाख का फटका
विज्ञापन

डेरा प्रकरण के चलते 25 अगस्त से ही बंद है 18 गाड़ियों का परिचालन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
यात्रा के लिहाज से सबसे सुगम संसाधन समझे जाने वाली रेल सेवा सिरसा में पिछले एक सप्ताह से बंद है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लंबी दूरी की रोडवेज बस सेवा भी शुरू नहीं हुई है।
स्थिति ये है कि बठिंडा, रेवाड़ी, हिसार और दिल्ली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को बस सेवा का ही सहारा लेने पर मजबूर हैं। इसके लिए उन्हें रेल की अपेक्षा बस का कहीं अधिक किराया देना पड़ रहा है। उक्त स्थानों पर जाने वाले यात्री प्रतिदिन अपेक्षा कर रहे हैं कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द रेल सेवाएं आरंभ हों, ताकि उन्हें सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वहीं इस सिलसिले में स्थानीय रेलवे विभाग के अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि बीती 25 अगस्त से ही सिरसा रेलमार्ग पर रेलों का आवागमन बंद है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन करीब 18 रेलों का विभिन्न रूटों पर परिचालन होता है जो फिलहाल पूरी तरह से बंद है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मार्ग पर रेल सेवा आरंभ किए जाने की स्वीकृति नहीं मिली है। रेलवे का इस रूट पर परिचालन न होने से रेलवे को प्रतिदिन करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। बीती 25 अगस्त से इस रूट पर बंद रेलगाड़ियों के कारण रेलवे विभाग को अब तक करीब साढ़े 17 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान तैनात है। दूसरी ओर रोडवेज बस सेवा भी हिसार और डबवाली तक ही सीमित रही, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed