फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लक्ष्य 2.50 करोड़, जुर्माना 2.63 करोड़ का

लक्ष्य 2.50 करोड़, जुर्माना 2.63 करोड़ का

Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य 2.50 करोड़, जुर्माना 2.63 करोड़ का
लक्ष्य 2.50 करोड़, जुर्माना 2.63 करोड़ का
विज्ञापन

31 दिन में तोड़ी बिजली चोरों की कमर
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
दक्षिणी हरियाणा विद्युत निगम सिरसा की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की वजह से बढ़ा लक्ष्य भी छोटा पड़ने लगा है। निगम की ओर से जुलाई माह में ढाई करोड़ जुर्माने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन निगम ने 31 दिन के माह में दो करोड़ 63 लाख रुपये जुर्माना वसूलने में कामयाबी हासिल की। निगम ने जुलाई माह में 886 बिजली चोरों को पकड़ा। निगम द्वारा बिजली चोरों से एक करोड़ रुपये की रिकवरी भी की जा चुकी है। निगम इस अवधि में 740 उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है, जिनमें 103 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि विद्युत निगम लाइन लॉस कम करने के लक्ष्य पर चल रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निगम की ओर से दिन-रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कनेक्शनधारियों को दबोचने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही मीटर से छेड़छाड़ करने वाले भी निगम के हत्थे चढ़ रहे हैं। निगम द्वारा जून माह में एक करोड़ 35 लाख का टारगेट तय किया गया था और एक करोड़ 54 लाख का जुर्माना लगाया गया। यानि विद्युत निगम टारगेट से बढ़कर चल रहा है।
विज्ञापन


जीवननगर में 95 केस
विद्युत निगम की ओर से अलग-अलग टीम बनाकर बिजली चोरों को धर दबोचने का काम किया जा रहा है। निगम की टीमें दिन के साथ-साथ रात में भी छापेमारी कर रही हैं, जिसकी वजह से बिजली चोर पकडे़ जा रहे हैं। जुलाई माह में निगम द्वारा जीवननगर में 35 लाख का जुर्माना किया गया है। यहां पर 95 उपभोक्ताओं पर केस बनाए गए, जबकि पंजुआना इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा। यहां बिजली चोरों पर 23 लाख का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी रुकी, आपूर्ति बढ़ाई
विद्युत निगम द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। लाइन लॉस कम होने से निगम ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बढ़ाने लगी है। निगम द्वारा जिले के सात फीडरों के 10 गांवों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गांव सकताखेड़ा, तलवाड़ा, मल्लेकां, ओढां, मोरीवाला, भावदीन, मोतीवाला फीडर के साथ-साथ रसुलपुर थेहड़ी, ढाणी बाबा सावन सिंह और मतुवाला को भी 24 घंटे लाइट की आपूर्ति एक अगस्त से शुरू कर दी गई है।

रोका जाएगा लाइन लॉस
निगम के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ भविष्य में भी जोरदार अभियान चलाया जाता रहेगा। निगम लाइनलॉस को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम कर्मियों के बेहतरीन कार्य से बिजली चोरों पर नकेल कसी जा सकी है। उन्होंने बताया कि लाइन लॉस कम होने पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

साढे़ छह लाख का पुरस्कार बांटा
विद्युत निगम की ओर से बिजली चोरों से वसूली गई जुर्माना राशि से निगम कर्मियों को छह लाख 21 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में बांटी जा चुकी है। निगम द्वारा बिजली चोरी पकड़ने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक फरवरी 2017 को यह स्कीम शुरू की गई थी, जिसके शानदार परिणाम सामने आए। निगम द्वारा 27 जुलाई तक पुरस्कार राशि संबंधित कर्मचारियों में बांटी जा चुकी है।

जोखिम भी है
बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी जोखिम भी है। निगम की टीम जहां भी चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई करती है, वहां उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ता है। अनेक जगह पर तो हिंसक विरोध का भी सामना करना पड़ता है। कई जगह मारपीट की भी घटनाएं भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed