फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   150 drivers were challaned for not having high security number plates.

Sirsa News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर 150 वाहन चालकों के किए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
150 drivers were challaned for not having high security number plates.
डबवाली। सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से एक सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालन किए गए है। यह अभियान 20 से 26 अक्तूबर तक चलाया गया। सबसे ज्यादा 150 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले चालकों के किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद तेज गति से वाहन चलाने वालों के 110 चालान किए गए। एक सप्ताह के अंदर कुल 301 चालान किए गए। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि लोग वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतते हैं, जिसकी वजह से हम खुद सहित दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हैं।
विज्ञापन

पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नहीं है, बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। ऐसे में आमजन समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस डबवाली की ओर से वाहन चालकों को जानकारी दी जा रही है। अलग-यातायात नियमों की अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी आमजन के बीच रहकर यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, ट्रक यूनियन व शैक्षणिक संस्थानों में जाकर भी यातायात के नियमों के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। फिर भी अगर कोई वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
-------
इस प्रकार किए चालान
शराब पीकर वाहन चलाने - 2
ट्रिपल राइडिंग - 2
बुलेट पटाखा - 6
ओवरस्पीड - 110
ब्लैक फिल्म - 1
बिना नंबर प्लेट - 25
प्रेशर हॉर्न - 2
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - 150
गलत दिशा में वाहन चलाने - 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed