फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 roadways buses with police companies, passengers upset due to less rounds

पुलिस कंपनियों के पास रोडवेज की 15 बसें, फेरे कम होने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 roadways buses with police companies, passengers upset due to less rounds
बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने रोडवेज की 15 बसों को पुलिस बल लाने और ले जाने के लिए रखा गया है। इसके कारण अब रोडवेज के पास बसों की कमी हो गई है। इसके चलते रोडवेज ने अब लोकल और लंबे रूटों की बसों के फेरे भी कम किए हैं। ऐसे में यात्रियों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ने के कारण यात्रियों को लटकर बस में यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए प्रशासन की ओर से दूसरे जिलों से पुलिस की कंपनियों को बुलाया गया है। पुलिस की कंपनियों को एक जगह से दूसरी जगह लाने और ले जाने के लिए प्रशासन ने रोडवेज की 15 बसों को लगाया था। इसके बाद रोडवेज ने 15 बसें और इन बसों पर 30 चालक तैनात कर दिए थे। इसके चलते रोडवेज में बसों और चालकों की कमी हो गई है। कम बसें होने के कारण अब रोडवेज ने लंबे और लोकल रूटों के बसों के फेरों को कम कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर अधिक संख्या वाले रूट पर बसों को रवाना किया जा सके। वहीं रोडवेज कर्मचारियों पर भी इसका बोझ अधिक बढ़ गया है। वहीं छात्रा सुनीता, किरण, रेशमा, अनीता ने बताया कि उन्हें संगरिया रूट पर जाना होता है, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या, धक्का मुक्की कर बस में होते हैं सवार
कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया चलने के कारण विद्यार्थियों की संख्या भी पहले के मुकाबले अधिक बढ़नी शुरू हो चुकी है। बस के फेरे कम होने के कारण विद्यार्थी भी धक्का-मुक्की कर अब बस में सवार होते हुए दिखाई देते है। हालांकि बसों के फेरे बढ़ाने को लेकर विद्यार्थी भी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन इनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के लिए आई गुलाबी बसों का भी नहीं हो पा रहा संचालन
कोरोना काल के कारण रोडवेज की पांच गुलाबी बसों को एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार करके अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया था। इसके एक माह बाद ही बसों को रोडवेज को वापस भेज दिया गया। लेकिन इनमें सीटों को नहीं लगाया गया और आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए बसों को उसी प्रकार की बस स्टैंड पर रोक दिया गया है। इसके कारण इन बसों का संचालन नहीं हो पा रहा। गौरतलब है कि सरकार ने गुलाबी बसों का संचालन छात्राआें के लिए किया है।

सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा
प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों की मांग की गई थी। इसके बाद प्रशासन को 15 रोडवेज की बसें दी गई है। सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
--आत्मा राम, ड्यूटी इंचार्ज, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed