फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 police teams searched the houses of suspects in village Bhavdin

Sirsa News: पुलिस की 15 टीमों ने गांव भावदीन में संदिग्धों के खंगाले घर

Thu, 25 Jul 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
15 police teams searched the houses of suspects in village Bhavdin
गांव भावदीन में सर्च अ​भियान के लिए पहुंची पुलिस टीम की गाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस की ओर से गांव भावदीन में सर्च अभियान के तहत वीरवार सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक नशा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के घरों में दबिश दी। इसके लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई थीं। हालांकि, इस दौरान कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं नशा के सौदागरों को सरंक्षण देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सर्च अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहा सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस टीमों की ओर से जहां गांव में नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के घरों की तलाशी ली गई, वहीं आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। नशा स्वस्थ समाज के लिए एक अभिशाप है, इसलिए नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर नशे का कारोबार करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed