फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 new cases of corona found, three beds and private ward reserved in ICU center

कोरोना के मिले 15 नए मामले, आईसीयू सेंटर में तीन बेड और प्राइवेट वार्ड किया रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 new cases of corona found, three beds and private ward reserved in ICU center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना ने फिर धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जिले में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले तीन दिन में 34 लोग संक्रमित मिले चुके हैं। जिले में फिलहाल 36 मरीज सक्रिय हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसीयू सेंटर में तीन वेंटिलेटर और प्राइवेट वार्ड को रिजर्व किया गया है। सरकार की ओर से मास्क लगाने संबंधित गाइड लाइन भी जारी की गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी पहले से बढ़ चुकी है। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट वार्ड में 10 बेड रिजर्व किए गए है और अलग से वार्ड बना दिया गया। लोगों को मास्क पहनने संबंधित भी गाइडडाइन जारी की गई है। विभाग ने जागरूक करने के लिए टीमों को भी जागरूक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में सख्ती करने को लेकर भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में सात लोग मिले संक्रमित, 35 होम आइसोलेट
शनिवार को जिले में 15 मरीज सक्रिय पाए गए है। इनमें सिरसा शहर में सात, डबवाली शहर में एक, ऐलनाबाद में एक, ओढां में एक, रानियां में चार और बडागुढ़ा में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। जिले में अब कुल 36 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से एक मरीज नागरिक अस्पताल में दाखिल है जबकि 35 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के बाद बढ़ी है मरीजों की संख्या
बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव होने के बाद खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों में भी खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण पाए जा रहे हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को मास्क पहनने के संबंधित गाइड लाइन जारी की है।
शनिवार को विभाग की ओर से 332 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से अब अभी 297 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। विभाग की ओर से अब तक 6 लाख 82 हजार 169 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 32 हजार 482 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 32 हजार 906 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि अब तक 540 लोगों की मौत हो चुकी है।

वर्जन
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद प्राइवेट वार्ड में 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने की हिदायत भी जारी की गई है। लोगों को मास्क अवश्य पहनना चाहिए। जिससे कोरोना से बचाव किया जा सकता है। -डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed